महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए घर में घुस आए नशेड़ी युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। 

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने 30 साल के युवक के प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया। युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल जाकर इलाज करना पड़ा। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। नशे में धुत्त होकर युवक महिला के घर में घुसा था। उस समय वह अकेली थी। युवक महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए हमला कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे भिवंडी इलाके में घटी। आरोपी की पहचान अनिल सत्यनारायण राच्चा के रूप में हुई है। वह नशे में 26 साल की महिला के घर में घुस गया था। आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते हैं।

महिला ने युवक को पहले दी चेतावनी, फिर कर दिया अटैक

घर में घुसने के बाद आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। उसने अपना प्राइवेट पार्ट महिला को दिखाया। महिला ने पहले चेतावनी दी, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद वह किचन में गई और धातु का स्पैटुला (एक तरह का करछुल) उठा ले आई। उसने करछुल से आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार वार किया।

चीखते-चिल्लाते अस्पताल पहुंचा युवक, पुलिस ने दर्ज किया FIR

महिला के इस हमले से आरोपी का सारा नशा उतर गया। वह चीखते-चिल्लाते हुए महिला के घर से निकला और सीधे अस्पताल पहुंचा। युवक की हालत देख डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसके बाद उसका इलाज किया गया। मामला अपराध का था इसलिए अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- बाथरूम में नहा रही थी महिला, पाइप के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़कर बनाया वीडियो

महिला की शिकायत पर भिवंडी पुलिस ने राच्चा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत केस दर्ज किया है। उसपर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, यौन उत्पीड़न और घर में बिना अधिकार के घुसने से संबंधी धाराएं लगाई गईं हैं।

यह भी पढ़ें- अटल सेतु से कूदने ही वाली थी महिला, वायरल वीडियो में देखें कैसे हुआ चमत्कार