मुंबई में एक व्यक्ति बांद्रा फ्लाईओवर पर खुद के गले रस्सी बांधकर लटक गया। व्यक्ति के आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मुंबई। मायानगरी मुंबई में आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई के बांद्रा फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाने के बाद ब्रिज से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में गले में रस्सी बांधकर कूदता दिखा युवक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि व्यक्ति ने अपनी गर्दन में रस्सी बांध ली थी और फिर वह फ्लाईओवर से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया और अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें राजस्थान में गैंगस्टर्स को पुलिस ने घेरा, गोली मारने की धमकी देता रहा बदमाश, फिर भी दबोचा गया, वीडियो वायरल

बीकेसी के फ्लाईओवर से लटका युवक
मुंबई के बांद्र ईस्ट में ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली सड़क पर रात में बीकेसी के फ्लाईओवर से एक युवक ने फांसी लगा ली और गले में फंदा बांधकर पुल से छलांग लगा दी। गले में रस्सी बंधी होने से युवक के पुल से लटकते ही उसकी जान चली गई। युवक की पुल से लटकी लाश देखकर राहगीरों भीड़ जुट गई। सभी इस घटना से शॉक हो गए। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची तो वह भी यह शॉक हो गई। युवक कौन था और उसने सुसाइड क्यों किया इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…