डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने 21 दिन के लिए जेल से बाहर आने की गुहार हाईकोर्ट में लगाई है। उन्होंने जेल से फरलो पर 21 दिन की रिहाई मांगी है। 

पंजाब. बलात्कार सहित अन्य मामलों में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने 21 दिन की फरलो मांगी है। यानी वे 21 दिन के लिए जेल से बाहर आना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा की हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। राम रहीम की इस याचिका पर कोर्ट ने हरियाणा सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जवाब मांगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 जुलाई को होगी सुनवाई

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो के लिए 2 जुलाई को सुनवाई होगी। दरअसल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैरोल मांग रहे हैं। दरअसल डेरा प्रमुख को बार बार मिल रही पैरोल और फरलो के चलते एसजीपीसी की याचिका पर हाईकोर्ट ने जनवरी में हरियाणा सरकार को फटकार लगाई थी। जिसमें साफ आदेश दिया था कि अब डेरा प्रमुख को कोई पैरोल या फरलो उसकी इजाजत के बगैर नहीं मिलेगी।

91 दिन जेल से बाहर रहे राम रहीम

आपको बतादें कि 2022 और 2023 में राम रहीम को 91 दिनों के लिए रिहा किया गया था। उन्हें जनवरी में ही 50 दिन की पैरोल पर छोड़ा था। उन्हें महज 10 महीनों में ही सात बार छोड़ा गया था। अब उन्हें छोड़ने से पहले हाईकोर्ट ने भी हरियाणा सरकार और एसजीपीसी से जवाब मांगा है।

सुनारिया जेल में काट रहे सजा

आपको बतादें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक के सुनारिया में 20 साल जी सजा काट रहे हैं। वे अब डेरा सच्चा सौदा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 21 दिन के लिए बाहर आना चाहते हैं। फिलहाल पैरोल या फरलो मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। क्योंकि बार बार बाहर आने के चक्कर में पहले ही हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी।