पंजाब के मोहाली में सोमवार को दिनदहाड़े एक गैंगस्टर राकेश डोगरा को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है।

मोहाली. पंजाब के मोहाली में सोमवार को जम्मू कश्मीर के गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी बदमाशों ने गैंगस्टर को एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक शॉपिंग मॉल के बाहर गोलियों से भून दिया। जिसके बाद सभी बदमाशा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ भाग गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। भारी तादात में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉल में घूमने गया था डोगरा

स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने उस समय गैंगस्टर राजेश डोगरा को गोलियों से भून दिया, जब वह अपने दोस्तों के साथ मॉल में घूमने के लिए गया था। जैसे ही बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू की तो उसके साथ वाले दोस्त भाग गए।। लेकिन निशाने पर राकेश था, इस कारण उसे गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

पिस्टल से मारी 18 गोलियां, फोरेंसिक टीम पहुंची

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पिस्टलों से फायरिंग कर करीब 18 गोलियां चलाई। इस कारण पुलिस को गैंगस्टर की लाश के पास से भी गोलियों के खोके भी मिले हैं। जानकारी मिलने पर मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। जिसके द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं भारी पुलिस बल तैनात कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।