Weather News Today : उत्तर भारत में भारी बारिश एवं बाढ़ के हालात खतरे में आ गए हैं। खासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां आए दिन बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते लोगों की जान जा रही हैं।

Imd Weather Rainfall live Today : उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश की वजह से हालात बिगड़ गए हैं। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति पंजाब-हिमाचल और उत्तराखंड की है। इन तीनों राज्यों के अधिकतर जिलों में बाढ़ आ चुकी है। वहीं बारिश और भूस्खलन की वजह से सैंकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए और लोग मलबे के ढेर में दब गए। शुक्रवार तड़के तीनों स्टेट में 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

1.पंजाब 

पंजाब में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। खासकर अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में तो लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इन जिलों में 250 से ज्यादा गांवों में 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। प्रशासन ने यहां के लोगों को निकालकर सुरिक्षित जगह पहुंचाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में बाढ़ की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 

नोट- पंजाब में खासकर अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों में हालात सबसे खराब हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी आने वाले समय में यहां हालात और बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी की जरूरत है।

राजस्थान में बारिश से तबाही : अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 30 जिलों में हाई अलर्ट

2.हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, लेकिन सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले की है, जहां शुक्रवार देर रात एक बार फिर बादल फटे जिसके कारण लोगों के मकानों में पानी भर गया और दजनों गाड़ियां बह गईं। हालांकि यहां किसी की जान नहीं गई है। वहीं हिमाचल के शिमला के जतोग कैंट में भी लैंडस्लाइड हुआ है। जिसके कराण सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंग पर खतरा मंडरा गया है। हालांकि समय रहते इसे खाली करा लिया गया है।

3. उत्तराखंड

उत्तराखंड में तो बारिश और बाढ़ ने हालात बुरे कर रखे हैं। यहां आए दिन भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार तड़के बारिश और बादल फटने की की जवह से 6 लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जनभर लोग लापता बताए जाते हैं। दरअसल, बदल फटने की घटना उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में हुई।

नोट-उत्तराखंड में इन दिनों सबसे कठिन समय चल रहा है। पहाड़ी जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर में ज्यादा बारिश और भूस्खलन से भयावह हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में यलो और रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।