पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के चरम के समय को याद किया है। उन्होंने कहा कि खालिस्तानियों ने सिख महिलाओं के साथ रेप किया। 

मोहाली। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक कार्यक्रम में उन दिनों की याद दिलाई जब पंजाब में आतंकवाद चरम पर था। उन्होंने बताया कि खालिस्तानियों ने सिख महिलाओं के साथ रेप किया। पूर्व सीएम ने बाताया कि कैसे के.पी.एस. गिल के कुशल नेतृत्व में पंजाब पुलिस में बदलाव किया गया था। वे खालिस्तानियों की क्रूरता के चलते पहले से नाराज आम पंजाबी की मानसिकता को समझने में सक्षम थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में केपीएस गिल की याद में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पीच दिया। उन्होंने कहा, "वे (खालिस्तानी) घरों में घुस जाते थे। वे महिलाओं से उनके लिए खाना बनवाते थे, बिस्तर बिछाते थे और फिर उनकी बेटियों से बलात्कार करते थे। यह बात पूरे पंजाब में जंगल की आग की तरह फैल गई था, जिसके बाद लोग उनके खिलाफ हो गए थे।"

अमरिन्दर सिंह ने कहा, “खालिस्तानियों ने एक और काम किया। जब भी कोई पुलिस कर्मी या उसकी पत्नी शहर में कोई सामान खरीदने जाते तो उन्हें गोली मार दी जाती थी। इन घटनाओं से पुलिस की हिम्मत और बढ़ गई। केपीएस गिल पंजाबियों की मानसिकता जानते थे। उन्होंने इसपर काम किया और पुलिस को उस बिंदु पर ले आए जहां आतंकवाद को हराया गया।”