राजस्थान के जोधपुर में शादी का एक अजीबो-गरीबा मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की की उम्रदराज यानी 45 साल के शख्स से जबरन शादी करा दी गई। वैसे यह रिश्ता उसकी बड़ी बहन से तय हुआ था, लेकिन उसने दूल्हे की उम्र को देखकर शादी से मना कर दिया था।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में शादी का एक अजीबो-गरीबा मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की की उम्रदराज यानी 45 साल के शख्स से जबरन शादी करा दी गई। वैसे यह रिश्ता उसकी बड़ी बहन से तय हुआ था, लेकिन उसने दूल्हे की उम्र को देखकर शादी से मना कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसी ने 5 लाख रुपए लेकर किया ये कांड, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. यह मामला जोधपुर जिले में फलोदी थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि एक नाबालिग का किडनैप करके उसकी शादी 45 साल के उम्रदराज व्यक्ति से करा दी गई।

2. यह भी आरोप है कि इस शादी के एवज दूल्हे से 5 लाख रुपए लिए गए। इसकी शिकायत राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष को मिली है। अब कलेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं।

3. बाल आयोग की अध्यक्ष ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को इस बारे में बताया किया। इस पर कलेक्टर ने ग्रामीण एसपी को मामले की जांच करने को कहा। ग्रामीण एसपी के मुताबिक पुलिस ने शादी की रस्में पूरी नहीं होने दीं। मामले की जांच की जा रही है।

4. दरअसल, यह शिकायत पीड़ित लड़की की बड़ी बहन संजू ने की। संजू का आरोप है कि उसकी मौसी गंगा उसके घर के पास ही लोहावट के बरजासर गांव में रहती है। मौसी ने ही पैसों के लालच में यह शादी तय कर दी थी।

5. संजू ने बताया कि जब उसे पता चला कि मौसी ने उसकी शादी एक 45 वर्षीय युवक के साथ तय कर दी है, तो मौका पाकर वो उनके घर से भाग निकली।

6. संजू ने बताया कि इस शादी से वो बच गई, लेकिन मौसी ने उसकी 16 वर्ष की छोटी बहन की शादी बीकानेर के जांगलू गांव के पांचू थाना के अगूणा वास में किशन सिंह से जबरन करा दी।

7. लड़की के पिता जब्बर सिंह और मां रूप कंवर फलौदी तहसील के लोहावट के बरजासर गांव में रहते हैं। संजू के मुताबिक, उसका बाल विवाह हुआ था। लेकिन पति की मौत के बाद मौसी उसे अपने घर ले आई थीं।

8. आरोप है कि मौसी गंगा कवर व उसके पति मेघ सिंह ने इस शादी के एवज में दूल्हे से 5 लाख रुपए लिए हैं। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

9. संजू के अनुसार, जब मौसी ने शख्स की तस्वीर दिखाई, तब ही वो मौसी के घर से भाग निकली थी। उसे डर था कि वो जबरन शादी करा देंगी।

10. संजू का आरोप है कि वो तो मौसी के घर से भाग आई, लेकिन उन्होंने उसकी छोटी बहन को अगवा करके जबर्दस्ती शादी करा दी।

11. दसवीं क्लास तक पढ़ी संजू ने कहा कि उसे नहीं मालूम था कि मौसी उसकी बहन के साथ ऐसा करेंगी। उसने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। अब थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।

12. पीड़िता के चचेरे भाई विशाल सिंह के अनुसार, बड़ी बहन के भाग जाने पर शख्स उसकी मौसी पर पैसे वापस करने का दवाब बना रहा था। इसकी शिकायत पीड़िता के छोटे भाई ने भी फोन पर बाल आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल से की थी।

यह भी पढ़ें

Oman Sex Trade: ओमान में भारतीय महिलाओं की लगती है ऊंची बोली, जानवरों सा होता है बर्ताव

Love मैरिज के बाद पोल खुलने पर पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका पर कर दिया एसिड अटैक