MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • लंदन में दूल्हा कर रहा था सरप्राइज की तैयारी, लेकिन दुल्हन ने अहमदाबाद में दिया शॉक

लंदन में दूल्हा कर रहा था सरप्राइज की तैयारी, लेकिन दुल्हन ने अहमदाबाद में दिया शॉक

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में नवविवाहिता खुशबू की दर्दनाक कहानी ने सबको झकझोर दिया। शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही खुशबू का सफर हादसे में बदल गया।

2 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Jun 14 2025, 01:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
प्लेन क्रैश हादसे की सबसे भावुक कहानी
Image Credit : Asianet News

प्लेन क्रैश हादसे की सबसे भावुक कहानी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पूरे देश को झकझोर दिया। कैसे एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही एयरपोर्ट के पास डॉक्टरों की हॉस्टल से जा टकराया और एक झटके में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। एक फ्लाइट एक्सीडेंट में किसी के पिता किसी के पति तो किसी का पूरा परिवार खत्म हो गया। इसमें सबसे भावुक कहानी जोधपुर की खुशबू राजपुरोहित की है। जो शादी होने के बाद पहली बार अपने दूल्हे राजा यानि पति से मिलने के लिए जा रही थी।

25
खुशबू पहले 10 जून को जाने वाली थी लंदन
Image Credit : Asianet News

खुशबू पहले 10 जून को जाने वाली थी लंदन

बता दें कि खुशबू पहले 10 जून की फ्लाइट से जाने वाली थी, लेकिन उस दिन की टिकट नहीं मिली मिला तो 12 जून को फाइनल हुआ…लेकिन उसे क्या पता था कि उसका पहला फ्लाइट का सफर जिंदगी का आखिरी बन जाएगा। 6 महीने पहले जिस घर से बेटी की डोली निकली थी, वहां अब चिता की तैयारी हो रही है।

Related Articles

Related image1
Now Playing
'अहमदाबाद का ट्रैफिक...' किस्मत से बच गई भरुच की भूमि चौहान, बताया क्या-क्या था हुआ
Related image2
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में हुआ चमत्कार, कोटा का मयंक बाल-बाल बचा
35
 खुशबू को सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा था पति
Image Credit : Asianet News

खुशबू को सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा था पति

23 वर्षीय खुशबू, बालोतरा के पास अराबा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी जनवरी 2025 में लंदन निवासी विपुल से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद वह अपने पति के साथ रहने के लिए पहली बार विदेश जा रही थी। अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए विमान के हादसे की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया। विपुल अपनी पत्नी खुशबू को सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पत्नी ने उसे shock दे दिया।

45
सुंदर, समझदार और संस्कारी लड़की...
Image Credit : Asianet News

सुंदर, समझदार और संस्कारी लड़की...

गांव के एक-एक घर में मातम पसरा है। दो दिन से किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। हर कोई यही कह रहा है कि "इतनी सुंदर, समझदार और संस्कारी लड़की... भगवान ने इतनी जल्दी क्यों बुला लिया?" जिस घर से खुशी-खुशी विदा हुई थी, उस घर में अब सन्नाटा पसरा है। परिजनों के अनुसार, फ्लाइट से पहले खुशबू ने सभी से गले मिलकर विदा ली थी। 

55
सरप्राइज देने वाले पति अंतिम संस्कार के लिए लौट रहे
Image Credit : Asianet News

सरप्राइज देने वाले पति अंतिम संस्कार के लिए लौट रहे

लंदन में पति विपुल और उनके दोस्त खुशबू के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। सरप्राइज गिफ्ट से लेकर सजावट तक सब कुछ तैयार था। लेकिन जब विमान हादसे की खबर मिली, तो पूरा माहौल मातम में बदल गया। विपुल अब पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए भारत लौट रहे हैं। 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
प्लेन क्रैश

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajasthan Budget 2026 में युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान, सरकार देगी 10 लाख रुपए, जानिए कैसे?
Recommended image2
Rajasthan Budget 2026 : सरकारी नौकरी से लेकर AI तक, राजस्थान बजट के 10 बड़े ऐलान
Recommended image3
राजस्थान में कैसे काल बन गया वो खूनी स्पॉट, 6 जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत
Recommended image4
Tragic Accident: मां-बेटे और गर्भवती बहू की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार
Recommended image5
रूटीन वॉक से मर्डर प्लान तक: इंदौर वाली सोनम स्टाइल में पत्नी ने कराया पति का मर्डर और फिर...
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
'अहमदाबाद का ट्रैफिक...' किस्मत से बच गई भरुच की भूमि चौहान, बताया क्या-क्या था हुआ
Recommended image2
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में हुआ चमत्कार, कोटा का मयंक बाल-बाल बचा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved