अजमेर जिले में सनकी दामाद की एक बेहद दिल दहलाने वाली करतूत सामने आई है। जहां उसने गुस्से में आकर खुद के ससुर और साले पर चाकू से हमला कर दिया।

अजमेर में दामाद का जानलेवा हमला। राजस्थान के अजमेर जिले से दिल का झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पति-पत्नी के झगड़े को रोकना ससुराल वाले को भारी पड़ गया। रामगंज थाना अधिकारी रविंद्र कुमार खींची ने बताया-"घटना अजय नगर कॉलोनी गुज्जर बास वाली गली में रहने वाले मनोज (24 साल) के घर की है। जहां राखी के त्यौहार पर बेटी को लेने पहुंचे पिता और भाई पाली से आए हुए थे। तभी दूसरे कमरे में बैठे पति और पत्नी बीना (24 साल) के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बाहर बैठे ससुर राजीव (48 साल) और साला हेमेन्द्र (28 साल) कमरे में चले गए और झगड़ा शांत करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान आरोपी सनकी दामाद ने रखा चाकू उठा लिया। पहले अपने ससुर और उसके बाद साले को काट दिया।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाना अधिकारी ने कहा-"ससुर के शरीर पर गंभीर घाव है। साले के हाथ और कंधे पर गंभीर चोट है। बीच बचाव करने आई पत्नी को धक्का मारा, जिससे चोटिल हो गई और उसे भी चाकू से घायल कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मनोज ने खुद का भी गला काट लिया। कमरे में खून ही खून फैल गया। चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सभी को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ससुर और दामाद की हालत बेहद गंभीर

जानलेवा हमले की वजह से ससुर और दामाद की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। पति और पत्नी के बीच में किस बात को लेकर झगड़ा था, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: Bihar: भागलपुर में मचा कोहराम, एक घर से मिले 5 शव, पूरा परिवार एक झटके में साफ