राजस्थान से पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने गई महिला अंजू को लेकर आए दिन कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। अब पहली बार देश से गद्दारी को लेकर अंजू के पिता और भाई का बयान सामने आया है।

अलवर (alwar news). अंजू के पिता प्रसाद थॉमस का बयान आया है। प्रसाद के बाद अंजू के भाई डेविड का भी बयान सामने आया है जो बेहद चौकाने वाला है। एक मीडिया चैनल को दिए बयान में अंजू के भाई डेविड ने तो अपनी बहन के लिए बड़े खुलासे कर डाले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंजू के भाई डेविड ने बहन को लेकर कही ये बात 

डेविड ने कहा कि मेरी बहन अंजू जीजा अरविंद के साथ अच्छे से रह रही थी। सब सही चल रहा था और अच्छा परिवार था। लेकिन जब पता चला कि वह पाकिस्तान जा रही है तो दिमाग घुम गया सुनकर। डेविड ने कहा कि अगर बहन अंजू का कोई गलत इरादा है तो उसे वापस नहीं आने देना चाहिए, उसे वहीं रहने देना चाहिए। जांच होनी चाहिए कि कहीं वह गद्दारी तो नहीं कर रही है।

पति बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू के पिता ने दिया ये बयान

 उधर ग्वालियर में रहने वाले अंजू के पिता प्रसाद थॉमस का भी बयान सामने आया है। प्रसाद थॉमस का कहना है कि बेटी सनकी रही है शुरू से ही। वह यहां जन्मी थी ग्वालियर में टेकनुपर गांव में। उसके बाद यूपी के बलिया अपने ननिहाल चली गई। वहां से राजस्थान चली गई, शादी कर ली। बच्चे हुए तो हमारे यहां भेज दिए। जयपुर जाने का नाम लेकर पाकिस्तान चली गई। वह सनकी है और गुस्सैल है। हममें से अधिकतर ने उससे रिश्ता तोड़ दिया है। मीडिया से ही जानकारी मिल रही है कि वह पाकिस्तान चली गई है।