राजस्थान के एक छात्र ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनोखा जूता बनाया है। छेड़छाड़ करने पर यह जूता करंट का झटका देता है और घरवालों को लोकेशन भी भेजता है।

अलवर. केवल शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आते हैं। हालांकि डर के चलते महिलाएं और लड़कियां यह बात किसी को नहीं बता पाती। लेकिन राजस्थान के एक पॉलिटेक्निक स्टूडेंट ने ऐसा डिवाइस तैयार किया है जिससे कि महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगों को करंट लगेगा। केवल इतना ही नहीं महिला या लड़की की लोकेशन भी उसके घरवालों के पास पहुंच जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जूते में लगाई है अनोखी डिवाइस

यह डिवाइस अलवर के लक्ष्मणगढ़ के लिली गांव के रहने वाले विवेक चौधरी ने तैयार किया है। यह डिवाइस जूते में लगाई जाएगी। जिसे महिला और लड़की पहन सकती है। इन जूतों को पहनने के बाद यदि कोई महिला या लड़की को टच करेगा तो उसे करंट लगेगा। उनके एक इशारे पर ही लोकेशन घरवालों के पास जाएगी।

कौन हैं यह जूता बनाने वाले विवेक चौधरी

विवेक चौधरी वर्तमान में पॉलिटेक्निक के लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ आए दिन होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने इस डिवाइस पर काम करना शुरू किया। यह ऐसा डिवाइस है जिससे कि सामने वाले को पता भी नहीं चल सकेगा कि आखिरकार उसे करंट लगा कैसे। वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि चाहे रात हो या दिन महिला जूते में लगी डिवाइस के जरिए खुद की आत्मरक्षा कर सकती है।

जूते के साइड में लगा बटन परिवार को भेजेगा अलर्ट 

विवेक ने बताया कि यदि कोई महिला या लड़की छेड़छाड़ का शिकार होती है तो वह अपने जूते की एड़ी को जोर से दबाएगी तो डिवाइस से करंट निकलना एक्टिव हो जाएगा। कोई महिला या लड़की से छेड़छाड़ करेगा तो उसके करंट का तेज झटका लगेगा। इसके साथ ही दूसरे जूते में लगा जीपीएस तीन नंबरों पर लोकेशन भेजेगा। जिससे कि घरवाले भी अलर्ट हो जाएंगे। लोकेशन भेजने के लिए एक जूते के साइड में बटन भी है।

एक बार में फुल चार्ज होता है यह जूता 

दोनों ही डिवाइस में बैटरी लगी हुई है। जो एक बार यदि फुल चार्ज हो जाए तो 100 करंट के झटके दे सकती है। विवेक ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने भी इस डिवाइस का प्रजेंटेशन दिया है। पुलिस अधिकारियों को उनके द्वारा तैयार किया गया यह डिवाइस काफी अच्छा लगा है।

यह भी पढ़ें-World Cancer Day 2025: यहां फ्री में होता है कैंसर का इलाज, दवा से जांच तक मुफ्त