- Home
- States
- Rajasthan
- देश का ऐसा पहला परिवार: जहां 5 सगे भाई-बहन बने जज, बिना कोचिंग के रच दिया यह इतिहास
देश का ऐसा पहला परिवार: जहां 5 सगे भाई-बहन बने जज, बिना कोचिंग के रच दिया यह इतिहास
किसी परिवार में अगर एक बेटा या बेटी जज बन जाए तो पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ जाती है। लेकिन राजस्थान के अलवर में एक परिवार ऐसा भी है। जिसमें केवल एक या दो नहीं बल्कि 5-5 जज बन गए हैं। यह सभी सगे भाई बहन है।

जज बने पांचों भाई-बहन
दरअसल,. हम बात कर रहे हैं राजस्थान के अलवर शहर के स्कीम नंबर 8 में रहने वाले भागीरथ मीणा के परिवार की। जो खुद दिल्ली में उद्योग एवम सार्वजनिक निर्माण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं। बाद में जिनका अलवर में ही एक पेट्रोल पंप भी है। भागीरथ के पांचों बच्चों जज बनकर इतिहास रच दिया है। पाचों बच्चे वर्तमान में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
भागीरथ की सबसे बड़ी बेटी दुर्गेश।
भागीरथ की सबसे बड़ी बेटी दुर्गेश की शादी दिल्ली में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में कार्यरत मनोज कुमार के साथ हुई। जो वर्तमान में बैंक में नौकरी कर रही है। उससे छोटा बेटा खलेश अभी वकालत की पढ़ाई कर रहा है।
2016 में कामाक्षी जज बनी।
1. कामक्षी मीणा, फिलहाल राजस्थान के सांगानेर में सिविल जज हैं। कमाक्षी ने एनएलयू पटियाला, पंजाब से एलएलबी और डीयू से एलएलएम किया हुआ है।
2023 में मीनाक्षी जज बनी
2. मीनाक्षी मीणा ने जयपुर से एनएलयू से एलएलबी और एनएलयू बेंगलुरु से एलएलएम किया हुआ है। वह वर्तमान में दिल्ली में सिविल जज के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सुमन मीणा का चयन 2020 में हुआ था।
3. सुमन मीणा: भागीरथ जी के सुमन बेटी ने पंजाब के पटियाला एनएलयू से एलएलबी के बाद दिल्ली यूनिवर्सटीज से एलएलएम किया। इसके बाद वह भी दिल्ली में सिविल जज के तौर पर ड्यूटी कर रही हैं।
निधीश मीणा 2020 में जज बने।
4. निधीश मीणा। भागीरथ जी का एक बेटा निधीश भी जज बना है। निधीश मीणा ने बीए ऑनर्स के बाद एलएलयू गांधीनगर, गुजरात से एलएलबी किया हुआ है।
अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भागीरथ मीणा
भागीरथ मीणा बताते हैं कि उनके गांव के पास ही यादराम मीणा का मकान था। जो राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। वह अपने बच्चों के साथ उनके घर जाते थे। तभी से उन्हें मोटिवेशन मिला कि बच्चों को जज बनाया जाए। बस फिर क्या था उन्होंने अपने बेटे और बेटियों पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई और आज दो बेटे बेटी को छोड़कर अन्य पांच जज बन चुके हैं। भागीरथ कहते हैं कि जल्द ही बड़ा बेटा खलेश भी जज बन जाएगा
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।