राजस्थान के अलवर से वाघा बॉर्डर पार करके अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई अंजू लगातार चर्चा में बनी है। उसने दो दिन पहले पाकिस्तान में नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है। वह अब इस्लाम कबूल कर फातिमा बन चुकी है। उसका दावत का वीडियो आया है

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से पूरे परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों को झूठ बोलकर पाकिस्तान गई अंजू का सच अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है । अंजू और नसरुल्लाह के शादी के वीडियो वायरल होने के बाद भी दोनों मीडिया में यही कहते रहे हैं कि उन्होंने शादी नहीं की है , इन सब से आगे बढ़कर अब अंजू का एक और वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो को पाकिस्तानी मीडिया कर्मी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है । मीडिया कर्मी का नाम दिलीप बताया जा रहा है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंजू ने की बेवफाई फिर भी पति अपनाने को तैयार

इस वीडियो में अंजू उर्फ फातिमा अपने शौहर नसरुल्लाह और उसके दो दोस्तों के साथ दावत उड़ा रही है। वह काले रंग के बुर्के में है । इधर राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाला अंजू का पति अरविंद अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान है। अरविंद का कहना है कि अब उसकी पत्नी अंजू वापस भी लौट आती है तो भी वह अंजू को नहीं अपनाएगा ।

अंजू के बच्चे बोले-हम उनका चेहरा नहीं देखना चाहते

इधर अंजू के बच्चे दुखी हैं कि उनकी मां ऐसा क्यों कर रही है। उसने पापा और उनको इतना बड़ा धोखा कैसे दे दिया। अंजू की बेटी का कहना है कि वह अपनी मां का चेहरा भी नहीं देखना चाहती, मां की इस हरकत ने उन्हें बदनाम कर दिया। वो मां कहलाने लायक नहीं हैं। इसलिए हम भी उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं।

अंजू नसरुल्लाह से शादी करके फातिमा बन चुकी है

उल्लेखनीय है कि अंजू का वीजा अगस्त महीने में समाप्त हो रहा है । ऐसे में अब देखना यह होगा कि अंजू वापस कैसे आप आती है । अब अंजू नसरुल्लाह से शादी करके फातिमा बन चुकी है । दोनों कानिकाहनामा भी वायरल हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी दोनों अपनी शादी से मुकर रहे हैं।

वाघा बॉर्डर पार करके नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची

मालूम हो कि अंजू पिछले सप्ताह वाघा बॉर्डर पार करके अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई थी। पहले दोनों ने शादी करने से इनकार किया था , लेकिन बाद में दोनों की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा बन गई। दोनों की शादी के कई वीडियो सामने आए । शादी से पहले दोनों ने प्री वेडिंग शूट भी कराया था।

Scroll to load tweet…