MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Ashok Gehlot Birthday: यूं ही नहीं कहा जाता इन्हें जादूगर, चुनाव लड़ने के लिए बेच दी मोटरसाइकिल, देखिए तस्वीरें

Ashok Gehlot Birthday: यूं ही नहीं कहा जाता इन्हें जादूगर, चुनाव लड़ने के लिए बेच दी मोटरसाइकिल, देखिए तस्वीरें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 3 मई को अपने जीवन के 72 साल पूरे कर चुके हैं। 3 मई 1951 को जन्मे अशोक गहलोत ने करीब 45 साल राजनीति की है। फिर वह बात चाहे छात्र राजनीति की हो या फिर विधानसभा की। सीएम अशोक गहलोत को जादूगर नाम से भी जाना जाता है।

3 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : May 03 2023, 03:44 PM IST| Updated : May 03 2023, 03:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने करीब 25 साल की उम्र में सक्रिय राजनीति शुरू कर दी थी। हालांकि इससे पहले 4 साल उन्होंने एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया लेकिन 25 साल की उम्र में वह ओहदे के साथ राजनीति में प्रवेश कर गए। तब से लेकर आज का दिन है सीएम अशोक गहलोत लगातार राजनीति में नई तरह की याद छू रहे हैं कई संकट आने के बाद भी सीएम गहलोत के फैसलों पर ही राजस्थान में उनकी सरकार बनी हुई है

27
Image Credit : google

सीएम अशोक गहलोत ने पहली बार कॉलेज में कांग्रेस के ही छात्र संगठन एनएसयूआई में अपना राजनीतिक कैरियर की शुरूआत किया। 1971 में हुए भारत और बांग्लादेश के युद्ध के दौरान एक शरणार्थी कैंप में सीएम अशोक गहलोत इंदिरा गांधी से भी मिले और कई बातचीत भी की। इंदिरा गांधी को भी सीएम अशोक गहलोत के विचार और काम इतना पसंद आया कि उन्होंने भी सीएम अशोक गहलोत के काम की सराहना की। 

37
Image Credit : google

शीर्ष नेताओं को वह कितने पसंद आए कि 1973 से 1979 तक सीएम अशोक गहलोत एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। यह वह दौर रहा जब प्रदेश की कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान केवल और केवल एनएसयूआई का ही बोलबाला रहता था। युवाओं में पकड़ मजबूत होने के साथ ही सीएम अशोक गहलोत को पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस में जिम्मेदारी देने की सोची।

47
Image Credit : google

साल 1982 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव का पद मिला। सीएम गहलोत ने इस जिम्मेदारी को भी बखूबी तरीके से निभाया। इसके बाद अब बारी थी सीएम अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की। हालांकि बेहद कम लोग यह जानते हैं कि सीएम गहलोत ने अपना पहला चुनाव केवल 26 साल की उम्र में ही जोधपुर की सरदारपुरा सीट से लड़ा था हालांकि उस दौरान उनका कोई बड़े नेताओं से रिलेशन नहीं था ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर ही चुनाव लड़ने की ठान ली फिर क्या था अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने चुनाव के लिए अपनी मोटरसाइकिल को 4 हजार रुपए में बेच दिया था। गहलोत करीब 4000 वोटों से यह चुनाव हार गए थे।

57
Image Credit : google

उनके इस विजय रथ को देख पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान भी सौंपी और उसके बाद ही सीएम अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो गए। अब तक सीएम अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। वही बात राजीव गांधी या सोनिया गांधी की की जाए सीएम गहलोत दोनों के करीबी माने जाते थे इसी का नतीजा है कि आज भी राहुल गांधी सोनिया गांधी सहित कांग्रेस पार्टी का पूरा आलाकमान सीएम अशोक गहलोत का अन्य नेताओं से ज्यादा सम्मान करता है।

67
Image Credit : google

 उनकी शीर्ष नेता संजय गांधी से अच्छी दोस्ती हो गई। उन्हें पार्टी में लोकसभा सीट का टिकट दिया। लेकिन सीएम अशोक गहलोत के पास उस समय इतने पैसे भी नहीं थे कि चुनाव लड़े। ऐसे में अपने दोस्त की बाइक लेकर उससे चुनाव प्रचार किया और अपने दोस्त की सैलून शॉप ही कार्यालय बना लिया। 

77
Image Credit : google

नतीजा निकला कि सीएम गहलोत ने इस चुनाव में करीब 52 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत जोधपुर से 5 बार सांसद रहे।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved