बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई। बाइक पर दो अज्ञात युवकों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गया। इस हमले के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम आ रहा है।

जयपुर/मुंबई. बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान बंगले के बाहर आज फिर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। तड़के पांच बजे से तीन से चार राउंड फायर करने के बार हमलावर फरार हो गए हैं। पूरे मुंबई शहर में उनको तलाशा जा रहा है और इस बीच सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान की पर्सनल सिक्योरिटी के अलावा पुलिस का अलग से बंदोबस्त किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान खान के हमले के पीछे राजस्थान कनेक्शन

उधर सलमान पर हमला कराने वाले को लेकर राजस्थान कनेक्शन सामने आ रहा है। दरअसल दिल्ली की तिहाड जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई.... काले हिरण की हत्या के मामले का बदला लेने के लिए सलमान पर पहले भी दो बार हमला करा चुका है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में उसकी पर्सनल शूटर आर्मी है। वह पाकिस्तान समेत छह देशों में मर्डर करा चुका है।

संपत नेहरा भी सलमान पर हमला कर चुका है

हाल ही में उसके गुर्गे को पंजाब से जयपुर लाया गया था प्रोडेक्शन वारंट पर। उसका नाम संतप नेहरा है। एक बार तो खुद संपत नेहरा भी सलमान पर हमला कर चुका है। दो महीने पहले जयपुर पुलिस को संपत ने बताया कि सलमान पर फिर से हमला हो सकता है। लॉरेस...... सलमान को छोड़ने वाला नहीं है।