हनुमानगढ़ स्टेशन पर सामने से आ रही महिला पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ है। चालक के गाड़ी न रोकने पर महिला कार के बोनट पर लटक गई लेकिन फिर भी उसने वाहन नहीं रोका।

राजस्थान। हनुमानगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कार के बोनट पर महिला लटक गई है और गाड़ी वाला भी उसे करीब 500 मीटर दूर तक वैसे ही लेकर चला जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो वायरल होने के बाद बना चर्चा का विषय
वीडियो वायरल होने के बाद हनुमानगढ़ में यह चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन उस कार वाले और महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। दोनों पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं। वह गाड़ी वाला ड्राइवर। वहीं फिलहाल अभी तक दोनों पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें. शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज की वीडियो हुआ वायरल, छात्रा के साथ खुलेआम की गई अश्लील हरकत

500 मीटर तक गाड़ी के बोनट पर लटकी रही महिला
दरअसल पूरी घटना हनुमानगढ़ जंक्शन के मुख्य बस स्टैंड की है। यहां एक गाड़ी रॉन्ग साइड से आती है। इस दौरान सामने से एक महिला आ जाती है लेकिन ड्राइवर कार नहीं रोकता है। महिला उस गाड़ी के बोनट पर लटक जाती है। इसके बाद भी ड्राइवर कार नहीं रोकता है और महिला करीब 500 मीटर तक गाड़ी के बोनट पर ही लटकी रहती है। हालांकि इस दौरान लोगों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।

ये भी पढ़ें. गदर 2 फिल्म के हीरो सनी दोओल ने राजस्थान पुलिस के बारे में ऐसा क्या लिखा जो वायरल हो गया

पीड़ित महिला नहीं पहुंची थाने
मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो वीडियो वायरल हुआ उसकी पुष्टि करवाई गई है लेकिन अभी तक न तो पीड़ित महिला की तरफ से कोई शिकायत दी गई है। और नहीं का ड्राइवर के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिल पाई है। 

हालांकि गाड़ी के नंबर से पता लगाया गया ता कार मालिक ने बताया कि उसने भाई को गाड़ी दी थी लेकिन भाई को भी इस घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। अब फिलहाल पुलिस पूरे मामले में गाड़ी के नंबर के आधार पर मामला दर्ज करेगी और फिर सीसीटीवी फुटेज के बेस पर मामले की जांच करेगी।