दरिंदगी की इंतहा कर देने वाली खबर राजस्थान के बांसवाड़ा से सामने आई है, जहां एक लड़की के तलवार से हाथ-पैर, चेहरे उंगलियां काटकर अलग कर दी। इतना ही नहीं दरिंदों ने गैंगरेप भी किया। पीड़िता के मुंह पर 18 टांके आए हैं।

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती का किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप किया गया। और जब वह चिल्लाने लगी तो तलवार से उसकी उंगलियों और अंगूठे काट दिए गए। घटना में अब उसके घायल होने के बाद 31 टांके आए हैं। यह वारदात पीड़िता के घर से करीब 200 मीटर दूर हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट

पुलिस के अनुसार युवती सेकंड ईयर की स्टूडेंट है। जो गांव के ही एक परिवार में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गई थी। जब वापस लौट रही थी तो वह पीछे रह गई और वहां गांव का ही रहने वाला कालू और जीतू आए। जो उसे किडनैप करके ले गए। दोनों ने पहले तो उसके साथ गैंगरेप किया और जब वह चिल्लाने लगी तो तलवार से उसे पर हमला कर दिया।

शादी से इंकार करने पर राक्षस बन गया वो

आवाज सुनकर बाकी लोग तोड़े तो वहां युवती लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। जब उससे पूछा गया तो उसने कालू और जीतू का नाम लिया। और कहा कि कालू शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब उसे मना किया तो उसने गैंगरेप किया और फिर मारने की कोशिश की।

लड़की को पूरी बॉडी पर आए 31 टांके

घटना के बाद युवती को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसके सिर पर 18, मुँह पर साथ और हाथ में 6 टांके सहित कुल 31 टांके आए हैं। फिलहाल मामले में कोर्ट में युवती के बयान करवाए जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चार टीमों का गठन किया है जो अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है।