बाड़मेर में एक किशोरी की लाश मिलने के बहाने हत्या। बॉयफ्रेंड और उसके साथी ने कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हत्या की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार।

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर शहर से बड़ी खबर है। घटना के बारे में कल रात पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। एक अन्य फरार बताया जा रहा है। मामला हैरान करने वाला है। पूरे घटनाक्रम की जांच आरजीटी थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खून से लथपश लड़की की बॉडी पर नहीं थे कपड़े

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को इलाके में रहने वाली एक किशोरी के पास एक कॉल आया था। उसके बाद वह कुछ देर में घर लौटने की बात कहकर चली गई थी। रात तक नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की। मंगलवार को वह एक सुनसान इलाके में उसका शव मिला, उसके शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे।

लवर ने बुलाया और दोस्तों के साथ कर दिया गैंगरेप

 प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसे एक युवक ने मिलने बुलाया था जो उसे पसंद करता था।वह अपने एक साथी के साथ वहां आया था और उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। उसके बाद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश बुरी हालत में मिली है। 

जिसे करता था पसंद उसके लिए ही बन गया हैवान

पुलिस ने शव को फिलहाल मुर्दाघर में रखवाया है। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई। देर शाम एक युवक को अरेस्ट करने की सूचना है। एक अन्य फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी को पसंद करता था। जबकि वह उससे संपर्क नहीं रखना चाहती थी।

यह भी पढ़ें-कोटा का किलर बॉयफ्रेंड: एक जिद में लड़की और परिवार को चाकू से काट डाला