राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हदासा हो गया है। जहां सड़क किनारे बाइक रोककर बात कर रहे तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो तो सगे भाई थे। तीसरा युवक उनका मौसेरा भाई था। 

बाड़मेर. खबर राजस्थान के बाड़मेर जिले से है। जहां आज दोपहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है । सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । मरने वाले में दो किशोर शामिल थे । दोनों भाई थे। वह अपने एक रिश्तेदार के नजदीक बाइक पर खड़े थे । आपस में बातचीत कर रहे थे।‌ इसी दौरान एक डंपर ने उनको कुचल दिया। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । हादसा इतना भयानक था कि तीनों के शव टुकड़े-टुकड़े हो गए । करीब 200 मीटर तक शव के टुकड़े बिखर गए। हादसा सदर थाना इलाके में हुआ है।‌

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बात करते वक्त तीनों की पलभर में मौत

पुलिस ने बताया कि सिणधरी क्षेत्र में रहने वाले नरपत और उसका भाई बिरमाराम बाइक से गांव की तरफ जा रहे थे, तभी सड़क के किनारे उन्हें उनका मौसी राणाराम मिला । उन्होंने राणाराम के नजदीक बाइक खड़ी की और तीनों आपस में बातचीत करने लगे ।‌इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक डंपर ने तीनों को रौंद डाला।

दोनों बेटे पिता का हाथ बटाते थे...लेकिन अब नहीं रहे

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया । तीनों की मौत हो गई और तीनों की बाइक भी चकनाचूर हो गई।‌ तीनों सड़क के किनारे खड़े थे।‌ सड़क के पास नहीं थे, उसके बावजूद भी उन्हें कुचल दिया गया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई अपने पिता के साथ काम करते थे । बिरमाराम की आयरन की दुकान है और दोनों अपने पिता का हाथ बटाते थे। पिता ने ही किसी काम से गांव में भेजा था।‌ और वह वापस लौटते इससे पहले हमेशा के लिए उनकी जान चली गई।