राजस्थान के बाड़मेर जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लव अफेयर के चलते एक महिला को आधा नंगा करके गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं बार-बार में बाल पड़कर उसे गिराया भी गया।

बाड़मेर. राजस्थान में चुनाव का माहौल चल रहा है। हर तरफ नेता अपने समर्थन में प्रचार करने में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच राजस्थान के बाड़मेर जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लव अफेयर के चलते एक महिला को आधा नंगा करके गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं बार-बार में बाल पड़कर उसे गिराया भी गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने यह सब कुछ होते हुए भी देखा लेकिन कोई भी उसकी मदद करने को नहीं आया। सब लोग केवल तमाशा देखते रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शर्मनाक घटना के बाद इलाके में तनाव...तैनात पुलिस

घटना के बाद अब पुलिस हरकत में आई जिसने मामले में महिला को नंगा घूमने के आरोप में डिटेन भी कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में इतना ज्यादा तनाव बढ़ गया कि पुलिस थाने के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। दरअसल बाड़मेर के सरवड़ी गांव का यह पूरा मामला है।

महिला का कसूर-वो प्यार करती थी...

पुलिस के अनुसार यहां की रहने वाली एक महिला का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात का पता उसके ससुराल वालों को लगा तो उन्होंने उसके साथ इस तरह की घटना की। घटना के दौरान महिला खुद के बचाव के लिए गुहार लगाती रही लेकिन कोई भी उसकी सुनने नहीं आया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया गया है। जो नामजद लोगों के अलावा मामले में अन्य लोगों की तलाश करेगी। मामले को लेकर गंभीरता से अनुसंधान जारी है।