राजस्थान के भरतपुर से अलग ही मामला सामने आया है। जहां दूल्हा-दुल्हन शादी करने के बाद सुहागरात वाली नाइट की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस आई और दूल्हे को उठाकर थाने ले गई। शादी वाले  घर यह नजारा देख मेहमान हैरान रह गए।

भरतपुर. शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे थे। घर में सब खुश थे और परिवार के लोग आगामी आयोजनों की तैयारी कर रहे थे। इस बीच दूल्हा और दुल्हन की पहली रात की तैयारी चल रही थी कि अचानक बड़ा कांड़ हो गया। सुहागरात से ठीक पहले दूल्हे को पुलिस उठा ले गई। दुल्हन को जब अपने पति का कांड पता चला तो उसने सिर पीट लिया। मामला भरतपुर जिले का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हे को सुहागरात से पहले थाने ले गई पुलिस

दरअसल, भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाले शकील नाम के व्यक्ति की शादी थी। शादी भरतपुर की ही रहने वाली एक युवती के साथ थी। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन कार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच घर से कूछ दूरी पर पुलिस की एक गाड़ी ने दूल्हे शकील की कार को रोक लिया।

दुल्हन बिना दूल्हे के ही ससुराल के लिए रवाना

सभी ने सोचा की रूटीन चैकिंग चल रही है। बाद में पला चला कि भरतपुर पुलिस के साथ ही हरियाणा पुलिस भी खड़ी है। शकील का एक पुराना दोस्त उनकी पकड में है। पता चला कि शकील और उसके दोस्त ने मिलकर हरियाणा के एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपए की साइबर ठगी की थी। उसकी शिकायत साइबर पुलिस हरियाणा को की गई थी और इसके बाद हरियाणा पुलिस ने भरतपुर पुलिस की मदद से शकील को शादी के तुरंत बाद अरेस्ट कर लिया। दुल्हन के पिता और परिवार के अन्य लोगों को शकील के अपराध के बारे में जानकारी नहीं थी। जब उनको पता चला तो उन्होनें सिर पीट लिया। बाद में दुल्हन बिना दूल्हे के ही ससुराल के लिए रवाना कर दी गई। अब दुल्हन को अपने दूल्हे का इंतजार है। उधर हरियाणा पुलिस शकील को लंबे समय तक जेल में डालने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-उदयपुर से आई शॉकिंग न्यूज: पुलिस में मचा हड़कंप...हर माता-पिता को जानना है जरूरी