यह मेरी मंगेतर…हम दोनों की सगाई हो चुकी है, शादी करने वाले हैं। यह बात आरोपी युवक ने अपने मकान मालिक से कही। जिसकी शारीरिक संबंध बनाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस शॉकिंग मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। किराए पर कमरा रहने वाले सोनू शर्मा नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी । गला काटने से पहले आरोपी ने युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। जिले की मथुरा गेट थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना आज दोपहर करीब 2:00 बजे बाद की बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगेतर बताकर कमरे पर गर्लफ्रेंड को लाता था

मथुरा गेट थाना पुलिस ने बताया कि पटपरा मोहल्ले में रहने वाला 28 साल का सोनू मूल रूप से भरतपुर जिले के कांमा कस्बे का रहने वाला है ,लेकिन कुछ दिनों से पटपरा मोहल्ले में किराए पर रह रहा है । वह एक दवा कंपनी में सेल्समैन का काम करता है। जिस मकान में वह रह रहा है वह मकान एक रिटायर पुलिस अधिकारी का है। सोनू आज सवेरे करीब 10:00 बजे पूनम नाम की एक लड़की को अपने रूम पर लाया था , पुलिस अधिकारी के भाई ने जब इस बारे में पूछताछ की तो उसे बताया कि यह उसकी मंगेतर है। दोनों की सगाई हो चुकी है। यह कुछ देर बाद यहां से चली जाएगी ।

लड़की का गला काटकर अपनी नस भी काटी

जब मकान से दोपहर करीब 2:00 बजे चीखने की आवाज आई तो मकान मालिक कमरे की तरफ दौड़े, पता चला सोनू बाहर आ रहा है और उसके हाथ से खून आ रहा है। पुलिस ने बताया कि सोनू ने पूनम की गला काटकर हत्या कर दी और खुद के हाथ की नस काट ली । लेकिन उसके बाद हाथ दबाकर खून को काबू कर लिया। फिलहाल सोनू का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पुलिस हिरासत में है ।

इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूनम के साथ सोनू ने संबंध भी बनाए हैं। इस बारे में जांच पड़ताल कर रहे हैं। कमरे से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चल रहा है कि दोनों काफी समय हम बिस्तर रहे हैं । इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है।