राजस्थान के भीलवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां चार लड़कों ने एक लड़के को इतनी बुरे तरीके से हत्या की उसकी खोपड़ी चूर-चूर हो गई। मृतक की गलती इतनी थी कि उसने आरोपी की बहन को छेड़ दिया था।

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से बड़ी खबर है। चार लड़कों ने एक लड़के को देर रात इतनी बुरी मौत दी कि दहशत का माहौल हो गया। लोग घरों में बंद हो गए। पुलिस को किसी ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ लाश को मुर्दाघर में रखवाया गया है। सुभाष नगर थाना इलाके का यह पूरा मामला है। हत्या की इस वारदात में छेड़छाड़ का एंगल सामने आ रहा है, पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच कर रहे हैं। फिलहाल चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेस बॉल बैट घुमाकर सिर में मारा, चूर चूर हो गई खोपड़ी

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आर के कॉलोनी में बीती रात कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कन्हैया लाल पैदल गुजर रहा था। तभी तेज आवाज आई। देखा तो चार लड़के वहां खड़े थे और उनमें से दो के हाथ में बेस बॉल बैट थे। उनमें से एक लड़के ने बाइक से उतरते ही पीछे से कन्हैया के सिर में जोरदार प्रहार किया। ऐसी आवाज आई मानो जैसे मटकी फूटती है। कन्हैयाल नीचे गिर गया । उसके बाद चार से पांच बार और उसके सिर में बेस बॉल बैट मारे गए। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बहन को छेड़ने पर भाई ने दी मौत वाली सजा

पुलिस को पता चला कि दीपक, देवा, चंदू और एक अन्य युवक ने कन्हैया पर हमला किया। कन्हैया का इन लड़कों से विवाद चल रहा था आठ दस दिन से। बताया जा रहा है कि दस दिन पहले पास के मौहल्ले में रहने वाली एक लड़की के साथ कन्हैया ने छेडछाड़ की थी। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। बीती रात उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी अपने अपने घरों से गायब है।