राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी के साथ कुछ देर में ऐसा कुछ हुआ कि जो फिल्मों में भी नहीं होता। युवक की महिला से पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

भीलवाड़ा (bhilwara News). राजस्थान के भीलवाड़ा शहर हैरान कर देने वाली खबर है। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने वाले एक प्रेमी जोड़े के साथ वही हुआ जिसका उन्हें जरा भी यकीन नहीं था। ना ही उन्होंने अपने सपने में इसकी कल्पना की थी। मामला भीलवाड़ा के जहाजपुर क्षेत्र का है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया के जरिए भीलवाड़ा की शादीशुदा महिला से दोस्ती

मिली जानकारी के अनुसार जहाजपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए जहाजपुर क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाली विवाहित महिला से हुई थी। जान पहचान दोस्ती में बदल गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। विवाहिता ने अपने बारे में अपने प्रेमी को बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन अपने पति के साथ नहीं रहती है। उसका पति कहीं चला गया है वापस नहीं लौटा है। वह अपने ससुराल में ही रह रही है। दोनों के बीच बातचीत जारी रहीं।

प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मैसेज भेजा कि....वह घर में अकेली है आ जाओ मिलने के लिए...तो पास के गांव में रहने वाला प्रेमी दौड़ता हुआ वहां पहुंचा और रात के समय प्रेमिका के कमरे में आ गया। दोनों बातचीत करने लगे इसी दौरान ससुराल वाले वहां पहुंचे। उन्होंने प्रेमी के हाथ पैर बांधे और उसकी पिटाई कर डाली ।

भीलवाड़ा के इन प्रेमी जोड़े के साथ हुआ हैरान करने वाला वाकया

उसके बाद दोनों को सामने बिठाया गया और दोनों से बातचीत की गई तो प्रेमी बोला कि वह महिला के साथ रहना चाहता है और वह खुश रखेगा। ससुराल वाले दोनों को लेकर प्रेमी के गांव चले गए और वहां पर पंचायत बैठाई गई। पंचायत में भी प्रेमी ने यही कहा कि वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहना चाहता है और उसे उसे खुश रखेगा। प्रेमिका से इस बारे में पूछा गया तो उसने भी कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है।

गांव की पंचायत फैसले ने चौकाया

प्रेमी को पकड़ने के बाद में पंचायत ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई तो में यही फैसला लिया कि जब दोनों खुश है तो दोनों साथ रह सकते हैं। उसके बाद दोनों को साथ रहने के लिए छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में फिलहाल जहाजपुर थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। लेकिन प्रेमी-प्रेमिका और पंचायत के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहा है।