goods train accident in Pali :पाली में तेज आंधी से मालगाड़ी के तीन खाली कंटेनर गिर गए। दीपावास गांव के पास हुई इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। बिजली के खंभे टूटे, रेलवे ने तुरंत कार्रवाई की।

पाली (राजस्थान)। train accident news in Pali : राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और इसका असर अब खतरनाक रूप में सामने आने लगा है। सोमवार सुबह पाली जिले के बर क्षेत्र में आई तेज आंधी ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एक मालगाड़ी से चलती ट्रेन के दौरान तीन खाली कंटेनर तेज हवा की वजह से नीचे गिर गए। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब पाली के दीपावास गांव के पास से मालगाड़ी गुजर रही थी। तेज अंधड़ के कारण एक के बाद एक तीन कंटेनर नीचे पटरी के पास गिर पड़े। कंटेनरों के गिरते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिससे ट्रेन स्टाफ अलर्ट हो गया और तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसा इतना भयानक कि रेलवे ट्रैक के बिजली के खंभे टूट

गनीमत रही कि कंटेनर खाली थे और वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कंटेनरों के गिरने से रेलवे ट्रैक के किनारे लगे बिजली के खंभे टूट गए और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और फौरन बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

बदलते मौसम में रेलवे की चेतावनी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर ऊपर नीचे रखे गए थे और तेज हवा की वजह से संतुलन बिगड़ गया। हालांकि ट्रेन को कुछ देर बाद सुरक्षित रवाना कर दिया गया। घटना ने साफ कर दिया है कि बदलते मौसम में रेलवे को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।