राजस्थान के बीकानेर में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक परिचित युवक उसे बहला-फुसलाकर जंगल ले गया, जहां उसके 3 दोस्त पहले से मौजूद थे।आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी।

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला तहसील क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस तीन आरोपियों को तलाश कर रही है, जिसके खिलाफ कल रात मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 5 सितंबर की रात अपने घर में मां और दादी के पास में सो रही थी। इसी दौरान वहां पर गुरविंदर सिंह नाम का युवक आया। लड़की उसे पहले से जानती थी। उसने लड़की को बाहर बुलाया और उसे अपने साथ ले जाने लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की ने गुरविंदर सिंह का विरोध किया तो उसका मुंह टॉवल में लपेट दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। वहां तीन दोस्त पहले ही इंतजार कर रहे थे। आरोपी ने पहले लड़की के साथ रेप किया और उसके बाद उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। खुद वहीं खड़ा होकर इस रेप कांड का वीडियो बनाता रहा।

लड़की को दी वीडियो वायरल करने की धमकी

आरोपियों ने लड़की को धमकी दिया कि वो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। हालांकि, घटना के 5 दिन गुजर जाने के बाद पीड़िता अपने साथ हुए कुकर्म की जानकारी परिवार वालों की दी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी बुआ के घर सूरतगढ़ गई थी। वहां पर गुरविंदर सिंह नाम के लड़के से बातचीत हुई थी। उसने शादी का दबाव बनाया था। लेकिन उसने मना कर दिया। वह पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया और उसके साथ यह घिनौना काम किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: लड़की के साथ नेता जी का बेडरूम में रोमांस, Video शेयर कर कहा-ये मेरी चौथी बीवी