राजस्थान में भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट हो गई है, लेकिन जोधपुर में अल्पसंख्य मोर्चा कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बाद में पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया।

राजस्थान। विधानसभा चुनाव में अब 4 महीने से भी काम समय रह गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। भाजपा अपने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगने की अपील कर रही है लेकिन जोधपुर में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता आपस में ही भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बाद में कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें शांत कराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश सरकार के विरोध में निकाली जा रही थी रैली
जोधपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ अल्पसंख्यक के लिए किए गए वादे नहीं निभाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी के तहत जोधपुर में रैली भी निकाली जा रही थी। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष हमीद भी मौजूद थे। रैली पूरी होने के बाद पुतला दहन की बारी थी।

ये भी पढ़ें. राजस्थान भाजपा की चुनावी कमेटियों से वसुंधरा का नाम गायब, आखिर क्या है वजह

दोनों गुटों में एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य पदाधिकारी और समर्थकों ने दोनों गुटों को शांत करवाया। हालांकि चर्चा है कि सीएम गहलोत के पुतला दहन को लेकर हुए विवाद हुआ था जो बाद में सुलझा लिया गया। 

ये भी पढ़ें. राजस्थान की प्रदेश संकल्प समिति का ऐलान, वसुंधरा का नाम नदारद, जानें और किसे मिली जगह

जोधपुर क्षेत्र में भी कुछ विकास नहीं किया 
विवाद से पहले सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद ने कहा कि सीएम ने खुद की कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश की जनता के 5 साल खराब कर दिए। जनता ने सोचा था कि कम से कम जोधपुर में तो कुछ विकास होगा लेकिन उन्होंने खुद के जिले और विधानसभा क्षेत्र के बारे में भी नहींं सोचा। इससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।