राजस्थान में एक पति ने अपनी ही पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। वह उसे बहुत प्यार करता था। लेकिन लव मैरिज के बाद दोनों में विवाद होने लगा।

झुंझुनू. राजस्थान के झुंझुनू जिले में पति ने अपनी ही पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। इसलिए उसने पहले तो कोल्ड ड्रिंक में शराब मिला दी और फिर जब उसकी पत्नी को नशा हुआ और वह बेसुध होने लगी तो प्रेस के तार से उसका गला घोटने की कोशिश की। हालांकि समय रहते महिला वापस होश में आ गई जिसके चलते वह मरने से बच गई। सोमवार को जयपुर में महिला का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर

पुलिस के अनुसार मीनू शर्मा नाम की महिला की छोटी बहन ने पुलिस को सूचना दी कि उसके जीजा रविकांत ने उसकी बहन मीनू को जान से मारने की कोशिश की। परिजन सुबह 4 बजे के करीब मीनू को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां स्थानीय डॉक्टरों की टीम ने कई देर तो इलाज किया लेकिन इसके बाद महिला को जयपुर रैफर कर दिया। वहीं अब घटना की बात से महिला का पति फरार है।

पीहर में रह रही थी पत्नी

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि महिला का पीहर और ससुराल पास-पास में है। महिला पिछले लंबे समय से पीहर में ही रह रही थी जबकि उसका पति मुंबई गया हुआ था। मुंबई से घर आने के बाद पति रविकांत ने महिला को कहा कि घर आओ ऐसे में मीनू अपने पति के यहां चली गई।

इसके बाद पति रविकांत ने अपनी पत्नी मीनू को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। नशे में ही दोनों ने खाना खाया और फिर सो चुके थे। लेकिन शराब पीने के चलते मीनू बिल्कुल होश में नहीं थी और बेसुध होकर पड़ी थी। रविकांत और मीनू की 2012 में लव मैरिज हुई थी।