15 अगस्त को पूरे देशभर में घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। लेकिन राजस्थान के चूरू में एक शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक शख्स इंसाफ ना मिलने की वजह से हाथ में तिरंगा लेकर 100 फीट उंचे टावर पर चढ़ गया। उसने गले में फांसी का फंदा बनाया हुआ था।

चूरू (राजस्थान). इंसाफ की मांग को लेकर एक शख्स ने बड़ा कदम उठाया। करीब सौ फीट उंचे टावर पर चढ़ गया। वहां से इंसाफ के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगा। आसपास के लोग वहां पहुंचे, तुरंत पुलिस को बताया। उसे काबू करने में पुलिस को पूरे पांच घंटे लगे। उसका आरोप था कि उसे चार महीने जेल में बिताने पडे झूठे केस के लिए....। उसे फंसाया गया और इसी कारण उसे जेल भेजा गया। बाद में पांच से छह घंटे बाद वह नीचे उतारा तो पुलिस ने उसे फिर से हिरासत में ले लिया। मामला चूरू जिले के नजदीक स्थित फतेहपुर क्षेत्र का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टावर पर चढ़कर वह चीखने चिल्लाने लगा

दरअसल चूरू जिले चूरू रोड पर वार्ड नंबर 52 के नजदीक कुम्हारों की गली के पास स्थ्ज्ञित एक मोबाइल टावर का यह मामला है। रविवार दोपहर इस टावर के नजदीक एक युवक टहलने लगा। कुछ देर के बाद वह उपर चढ़ गया, किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में टावर पर चढ़कर वह चीखने चिल्लाने लगा। तब जाकर लोगों का ध्यान उस पर गया। उसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए जमा हो गए।

कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया है

पता चला कि टावर पर चढ़े युवक ने अपने हाथ में तिरंगा लिया और गले में फंदा लगाया। उसका एक हिस्सा टावर से बांध लिया और वह लगातार कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने जब बातचीत शुरू की तो पता चला कि उसका नाम नंदलाल है और वह नजदीक ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसका एक दोस्त नाबालिक लडकी को भगाकर ले गया। उसके केस में कोतवाली पुलिस ने नंदलाल को अरेस्ट कर लिया , जबकि उसकी गलती नहीं थी। इसी कारण उसे चार महीने की जेल हो गई। कुछ दिन पहले ही वह हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया। काम धंधा छूट गया और बेरोजगार हो गया। उसने अब पुलिस से अपने लिए इंसाफ की गुहार की। पांच घंटे के बाद उसे समझाकर नीचे उतारा जा सका।