6 बार की भाजपा विधायक से आधी रात में मिलने गहलोत पहुंचे तो बढ़ गई भाजपा की टेंशन , सवेरे होते ही घर में भीड़ क्यों लग गई

जोधपुर। जोधपुर शहर से अनोखा मामला सामने आया है। विधानसभा चुनाव में अब दोनों पार्टियों ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। इसी तरह एक मामला जोधपुर के सूरसागर इलाके से सामने आया है। सूरसागर इलाके से भाजपा की छह बार विधायक रही सूर्यकांता व्यास से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो बार मिलने क्या आ गए भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया। कल रात ही गहलोत उनसे मिलकर गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसकी सूचना आज सवेरे जैसे ही फैली तो भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास के घर पहुंच गए और उन्हें पार्टी के कामों में व्यस्त कर लिया। भाजपा खेमे को यह डर सता रहा है कि कहीं सूर्यकांता व्यास इस बार कांग्रेस से चुनाव न लड़ लें।

7 बार सूर्यकांता को टिकट दिया भाजपा ने 
दरअसल पार्टी ने 7 बार सूर्यकांता व्यास को टिकट दिया है। इसमें से वह छह बार चुनाव जीत चुकी हैं। उनकी उम्र अब करीब 85 साल हो गई ‌लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया जबकि उन्होंने टिकट मिलने से पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। 

निर्दलीय चुनाव लड़ीं तो भी जीत सकती हैं सूर्यकांता
उनका मानना था कि पार्टी इस बार भी उनको टिकट देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद अशोक गहलोत उनके लगातार संपर्क में बने हुए हैं। सूर्यकांता व्यास ऐसा चेहरा हैं जो अगर निर्दलीय चुनाव लड़ती हैं तो भी उनकी जीत लगभग तय है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी भी उन्हें टिकट देती है तो भी उनके जीतने की गुंजाइश काफी ज्यादा है।

भाजपा ने सूरसागर से बदल दिया प्रत्याशी
भाजपा ने सूरसागर इलाके से इस बार कैंडिडेट बदल दिया। इसबार भाजपा के किसी अन्य नेता को टिकट दे दिया गया है। अब वही नेता और उनके समर्थक आज दोपहर में सूर्यकांता व्यास का आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत से हुई बातचीत के बारे में भी पूछा लेकिन सूर्यकांता व्यास ने जवाब नहीं दिया।

पढ़ें राजनीति में एक बयान ही बदल देता है किस्मत, राजस्थान के इस वरिष्ठ नेता को अब तक नहीं मिला टिकट, कौन हैं ये

इसी तरह जब अशोक गहलोत जोधपुर से जयपुर आ रहे थे तो मीडिया ने उनसे सूर्यकांता व्यास से हुई बातचीत के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने भी किसी तरह की कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया और वहां से चले गए।