बाइक में आगे यानि टंकी पर लड़की को बैठाकर रोमांस करते हुए घूमने वाले कपल को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हैरान करने वाला मामला दो दिन पहले छत्तसीगढ़ के दुर्ग शहर से सामने आया था। 

दुर्ग (छत्तीसगढ़). दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में बैठकर बाइक राइडिंग कर रहे थे। सरेआम रोमांस करने वाले लड़का और लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का रोमांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जैसे ही पुलिस ने वीडियो को देखा तो युवक और युवती की तलाश शुरू कर दी थी। अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछातछ शुरू कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़के की गोद में बैठकर लड़की ने किया किस

दरअसल, यह पूरा मामला दुर्ग शहर का है। जहां बाइक पर लड़के की गोद में बैठी लड़की खुलेआम लड़के को गले लगाकर उसे किस देते हुए नजर आ रही थी। यह कपल एक-दूसरे से प्यार करते हुए पूरे शहर में घूमता रहा। ना तो उन्हें किसी का डर सताया और ना ही कोई शर्म आई। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों को पकड़ लिया।

डेढ़ लाख की बाइक को जावेद को 9 हजार में खरीदा

मामले की जांच कर रहे दुर्ग एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि कपल बिना नंबर की बाइक पर रोमांस कर रहे थे। बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। यह बाइक चोरी की है। वहीं यह लड़का-लड़की एक चेन स्नेचिंग ग्रुप से जुड़े हुए हं। जो कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा वह नशा भी करते हैं। चोरी करने वाले ने डेढ़ लाख की बाइक को जावेद को 9 हजार रुपए बेचा है। इतने सस्ते में बाइक खरीदना यह साबित करता है कि उसने यह जानते हुए बाइक खरीदी की वो चोरी की बाइक है।

एसपी ने जमकर लड़का-लड़की को फटकारा

पुलिस ने बताया कि चलती बाइक पर लड़की से रोमांस करने वाले लड़के की पहचान कर ली गई है। उसका नाम जावेद है, वह शहर की पॉश कॉलोनी चौहान टाउन में रहता है। उसके पिता समीर अली की वैशाली नगर गुरुद्वारा के सामने फर्नीचर की दुकान है। पुलिस ने जावेद और लड़की को पिता के सामने जमकर फटकारा और कहा कि तुम इतने बड़े घर से होने के बाद भी इस तरह घटिया हरकत कर रहे हो। इतना ही नहीं रफ ड्राइविंग से दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हो। वहीं जिस लड़की को वह घुमा रहा था वो राजनांदगांव जिले की रहने वाली है।