राजस्थान को शर्मसार करने वाली घटना दौसा शहर से सामने आई है। यहां चलती कार में दरिंदे एक युवती को 5 घंटों तक नोचते रहे, वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपीयों का दिल नहीं पसीजा। फिर बेहोशी की हालत में चलती कार से फेंका। घायल हालत में हुई भर्ती

दौसा ( dausa). राजस्थान में दिल्ली सी वारदात हुई है। कुछ समय पहले दिल्ली में चलती कार में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद दिल्ली में बवाल मच गया था। इसी तरह से अब राजस्थान के दौसा शहर में वारदात हुई है। करीब बीस साल की एक लड़की का अपहरण कर लिया गया और उसके बाद चलती कार में उसे पांच घंटों तक नोंचते रहे आरोपी। लड़की की आवाजों को स्टीरियो साउंड के नीचे दबाते रहे आरोपी और वारदात करते रहे। बाद में लड़की को चलती गाड़ी से ही फेंक गए। घटना दौसा शहर के सिकंदरा थाना इलाके की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोते बिलखते बताई अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां

पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच कर रही सिकंदरा पुलिस ने लड़की की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे वह घर से नजदीक ही किसी काम से आई थी। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रूकी। कार में दो लड़के सवार थे जो उसी के मौहल्ले के रहने वाले थे। उन्होनें लड़की को घर छोड़ने की बात कही लेकिन लड़की ने खुद ही चले जाने को कहा। उसके बाद लड़की तेज कदमों से घर के लिए चल पड़ी। पता चला कि कुछ ही देर बाद कार चालकों ने कार रोकी और उसमें से निकले लड़के ने लड़की को उठा लिया और कार में खींच लिया। उसके बाद चलती कार में लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों के सिर पर हवस सवार थी।

5 घंटे तक बनाया अपनी हवस का शिकार

नौ बजे लड़की को उठाया गया था और उसके बाद रात दो बजे उसे उसके मौहल्ले के नजदीक ही आरोपी फेंक गए। दोनो आरोपी अब फरार हैं। पुलिस हर संभव तरीके से दोनो की तलाश कर रही है। कुछ जगहों पर लगे सीसी कैमरों से भी पुलिस मदद लेने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही है।

 उल्लेखनीय है कि दौसा के मेंहदीपुर बालाजी थाना इलाके में भी कुछ घंटो पहले ही यूपी की एक मानसिक बीमार युवती के साथ रेप किया गया था। वह अपने परिवार के साथ इलाज के लिए बालाजी मंदिर आई थी, लेकिन वहां से रास्ता भटक गई थी। वापस मंदिर पहुंचाने के नाम पर उसके साथ रेप किया गया था।

इसे भी पढ़े- मुंबई शर्मसार: 35 साल के शख्स ने 20 महीने की बच्ची से किया रेप, मासूम को गोद में उठाकर ले गया था अपने घर