दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ समन जारी कर दिया है। उन्हों 7 अगस्त को अदलात में  पेश होना पड़ेगा। आपको बता दें कि यह पूरा मामला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार से जुड़ा है।

जयपुर. राजस्थान में अब चुनावी साल चल रहा है। इस चुनावी साल में एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का बाजार चर्चाओं में है। यहां तक कि नेता एक दूसरे को ही नहीं बल्कि एक दूसरे के परिवारों को आरोपी बता रहे हैं। इन बयानों के बाद राजस्थान में जहां पार्टियों में खींचतान तो बढ़ाई गई है वहीं अब यह मामले पुलिस,कोर्ट तक पहुंचने लगे हैं। ऐसा ही कुछ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हुआ है। जिन्हें अपने एक बयान के चलते 7 अगस्त को दिल्ली की कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गहलोत ने लगाए थे गलत आरोप

आपको बता दें कि संजीवनी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाते हुए आए हैं। फरवरी महीने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत के परिवार को भी आरोपी बता दिया था। सीएम गहलोत के इसी बयान को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली कोर्ट में खुद को बदनाम करने का आरोप लगाकर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया। जिसके बाद अब दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में 7 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पेश होना पड़ेगा। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मां का देहांत हो चुका है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी मां को भी आरोपी बता दिया था।

कोर्ट ने जारी किया अशोक गहलोत के खिलाफ समन

सीएम अशोक गहलोत ने अपने बयानों में कहा था कि केवल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार संजीवनी घोटाले में शामिल है। अब जब कोर्ट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ समन जारी किया है तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि " कीचड़ उछालने वाले लाखों है मगर, कंठ में जल तक गड़ा मुस्कुराता है कमल" बरहाल अभी चाहे 1 महीने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोर्ट में पेश हो ना हो लेकिन इस समय के बाद राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार तेज हो चुका है।