देवर और भाभी के बीच चक्कर चल रहा था। इसी बीच जब उसकी भाभी किसी दूसरे से बात करने लगी तो उसे ये बात अच्छी नहीं लगी और उसने अपनी ही भाभी को जान से मार दिया। क्योंकि उसे लगने लगा था कि उसकी भाभी अब दूसरे को पसंद करने लगी है।

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या कर दी गई। यह हत्या उसके रिश्ते में लगने वाले देवर ने ही की। इतना ही नहीं मर्डर करने के बाद देवर ही अपने भाभी के शव को अस्पताल लेकर गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब पुलिस ने मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी की तबियत खराब बताई

दरअसल 25 जनवरी को शहर के खेमपुरा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी 3 साल पहले शादी हुई थी। जिनके एक बेटा भी है। वह अपनी पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता था। सुबह के समय वह टिफिन लेकर काम करने के लिए चला जाता था। उसी दिन दोपहर 1 बजे ताऊ का लड़का ललित उसकी कंपनी पर आया और बताया कि तुम्हारी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है।

अस्पताल में रखा था पत्नी का शव

जब अनिल अस्पताल पहुंचा तो उसकी पत्नी का शव मोर्चरी में रखवाया जा चुका था। शव के गाल पर दो चोट और नाखून से जख्मी करने के निशान थे और गले में एक टाइट दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस को मामला प्रारंभ से मर्डर का लगा तो उन्होंने इस आधार पर जांच शुरू की।

ललित ही निकला हत्यारा

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कई पहलुओं पर जांच की। शुरुआत में पुलिस का शक ललित पर गया लेकिन पुलिस को लगा कि ललित ने ही तो महिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी तो यह ऐसा कैसे करेगा। लेकिन जब पुलिस को दोबारा शक हुआ तो पूछताछ करने पर ललित ने सारा राज उगल दिया।

दूसरे से बता करने लगी तो जान से मार दिया

दरअसल ललित और महिला के बीच पिछले कई दिनों से लव अफेयर चल रहा था। लेकिन महिला की मुलाकात अजय नाम के शख्स से हुई और महिला उससे बात करने लगी। इस बात से नाराज होकर पहले तो ललित ने अपनी भाभी को घर पर बुलाया और फिर उसे जान से मार दिया।