बहन के साथ इश्क किया तो भाई ने प्रेमी को पहले तो खतरनाक तरीके से मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को चंबल के भूंखे मगरमच्छों को खिला दी। यह शॉकिंग घटना राजस्थान के धौलपुर जिले के है।

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले में एक खतरनाक हत्याकांड हुआ है। करीब डेढ़ महीने पहले हुए हत्या कांड के बाद पुलिस को अभी तक लाश नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।‌ घटना धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके की है । पुलिस ने इस मामले में गौरव ठाकुर नाम के एक युवक को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था और अब उसके दो साथी सोनू ठाकुर और रोहित उर्फ बंटी को उत्तर प्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है वह वहां फरारी काट रहे थे ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'मेरी बहन को छोड़ दे...नहीं तो अंजाम बुरा होगा'

निहालगंज थाना पुलिस ने बताया कि गौरव ठाकुर की बहन के साथ गांव में ही रहने वाले आनंद शर्मा नाम के एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था । गौरव ने आनंद को एक बार समझाने की कोशिश की लेकिन आनंद ने गौरव की बहन का पीछा नहीं छोड़ा‌ आनंद का कहना था कि उसकी बहन भी उसके साथ रहना चाहती है । इसी बात पर उन में विवाद हुआ और गौरव में अपने साथियों के साथ मिलकर आनंद की हत्या कर दी ।

लाश को चंबल में भूखे मगरमच्छों को खिला दी

हत्या करने के बाद लाश को चंबल में भूखे मगरमच्छों के सामने फेंक दिया गया। करीब डेढ़ महीने पहले हुए इस हत्याकांड में पुलिस अभी तक लाश बरामद नहीं कर सकी है। लेकिन आनंद के भाई जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने गौरव ठाकुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनू और रोहित की गिरफ्तारी में यूपी पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई है । पुलिस अभी भी लाश बरामद करने की कोशिश में लगी हुई है।