राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। महज 19 साल के देवर के प्यार में 25 साल की भाभी ऐसी पागल हुई कि उसने अपने ही पति को मरवा दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर में एक महिला ने महज 500 रुपए की सुपारी देकर अपने ही पति को प्रेमी के हाथों मरवा दिया। प्रेमी भी कोई और नहीं बल्कि महिला का देवर ही था। जिसके साथ उसके अवैध संबंध थे। जैसे ही महिला का पति काम पर निकल जाता था। देवर भाभी का रोमांस शुरू हो जाता था। ये बात एक दिन महिला के पति को पता चल गई तो उसने रोकना टोकना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने देवर से रिश्ता बनाए रखने के लिए अपने ही पति को मरवा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

500 रुपए में करवा दी हत्या

नाजायज संबधों के चलते एक और पत्नी हत्यारिन बन गई। पत्नी ने अपने ही पति से सुपारी लेकर अपने देवर को पति की हत्या का कान्ट्रेक्ट दे दिया, वो भी सिर्फ पांच सौ रुपए में। देवर ने भी पांच सौ रूपए में शराब खरीदी, अपने भाई को पिलाई और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच करती रही और आखिर केस खोल दिया। मामला धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके का है।

खेत में मिला था शव

पुलिस ने बताया कि एक जुलाई को इलाके में रहने वाले सुकन सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक खेत में मिला था। सिर को पूरी तरह से कुचल दिया गया था। उसकी पत्नी सुनीता ने अगले दिन रिपोर्ट दी कि पति सब्जी लेने गया था वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जांच की और हुलिया चैक किया तो पता चला कि मरने वाले का नाम सुकन सिंह है और वह सुनीता का पति है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसका सिर फोड़कर हत्या की गई है और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है।

मौसी का लड़के से था अफेयर

इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सुनीता के घर उसकी मौसी सास के 19 साल के लड़के पंकज का आना जाना था। पंकज के कारण कई बार सुनीता का अपने पति से झगड़ा होता था। पुलिस ने सुनीता और पकंज को हिरासत में लिया तो अवैध संबधों की कहानी सामने आई। सुकन सिंह को अवैध संबधों का पता चल गया था, इसके लिए उसे बीच से हटाना था।

यह भी पढ़ें : गांव में सड़क बनाने को लेकर एक भौजी ने लगाई PM मोदी से गुहार, बोली- कलेक्टर-विधायक, सांसद कोई नहीं सुनता, Video Viral

500 रुपए देकर करवाई हत्या

30 जून को सुनीता ने अपने देवर पकंज को पांच सौ रुपए दिए। उसके बाद पूरा प्लान समझा दिया। पकंज बाजार गया और वहां जाकर उसने भाई सुकन सिंह को तलाशा। उसके बाद अपने दोस्त सत्यवीर को बुलाया। पकंज और सत्यवीर ने मिलकर सुकन सिंह को खूब शराब पिलाई। उसके बाद सुनीता को वहां बुलाकर तीनों ने मिलकर सुकन सिंह की हत्या कर दी। अब यह हत्याकांड खुल गया है।

यह भी पढ़ें : भोले बाबा की कॉल डिटेल से हुआ खुलासा, हाथरस में भगदड़ मचते ही कहां पहुंचा था नारायण सरकार