राजस्थान के जयपुर में लापता युवक का सिर एक कुत्ता लेकर घूमता दिखा तो सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस

जयपुर। राजधानी जयपुर में पुलिस तीन दिन से एक लापता युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह गश्त की लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार रात युवक का कटा हुआ सिर एक आवारा कुत्ता लेकर घूमता दिखा। कुत्ते ने युवक के सिर को मुंह में दबा रखा था। ये दिल दहला देने वाला मंजर देख लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 अगस्त से लापता था युवक 
जयपुर के कानोता थाना इलाके में रामसर ग्राम पंचायत के नजदीक एक खाली मकान से पुलिस ने शुक्रवार रात एक युवक का कटा हुआ धड़ बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि नजदीक के गांव का रहने वाला विष्णु 17 अगस्त से लापता था। विष्णु के बड़े भाई ने तीन दिन पहले कानोता थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक ने तलाश करना शुरू कर दिया था। 

पढ़ें. मुंबई में बिल्लियों को तंग करने पर स्ट्रीट डॉग पर एसिड अटैक, एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने बचाई जान

बंद मकान में मिली सिर कटी लाश
परिवार भी विष्णु को तलाश रहा था। शुक्रवार रात जब पुलिस को सूचना मिली कि एक कुत्ता किसी व्यक्ति का कटा सिर लेकर घूम रहा है तो पुलिस भी पहुंची। कुत्ता मानव खोपड़ी एक बंद मकान की तरफ गया और फिर दीवार कूदकर अंदर चला गया। पुलिस जब मकान के अंदर गई तो वहां एक सिर कटी लाश बरामद हुई।

पढ़ें. गाजियाबाद में स्ट्रीट डॉग के लिए बुजुर्ग को लड़की ने डंडे से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

दो दोस्तों के साथ बाइक पर निकला था
डीसीपी ईस्ट ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि जिले के विष्णु नाम के युवक की हत्या की गई है। उसकी उम्र करीब 20 साल है और वह नजदीक के ही गांव का रहने वाला है। वह 17 अगस्त को दोपहर में दो लड़कों के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला था, उसके बाद वापस नहीं लौटा। तीन दिन पहले उसकी मिसिंग कंप्लेन दर्ज की गई है। अब हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।