मंगेतर से मिलने जा रही एक लड़की का रास्ते में ही गैंगरेप हो गया। लड़की अपने भाई के साथ जा रही थी। बदमाशों ने रास्ते में पहले भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद बहन को साथ गैंगरेप किया।

डूंगरपुर. राजस्थान में गैंगरेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और मामला डूंगरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की पहचान कर ली है। उनमें से कुछ को हिरासत में लेने की सूचना आ रही है। मामला डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 साल की लड़की का अपहरण

पुलिस ने कहा कल रात करीब 10 बजे 25 साल की एक लड़की अपने चचेरे भाई के साथ अपने मंगेतर के घर जा रही थी। भाई और बहन दोनों बाइक पर थे। इसी दौरान उनके नजदीक से एक कार गुजरी। कार चालक ने आगे जाकर सुनसान इलाके में गाड़ी रोकी और भाई को पीटने के बाद बहन का अपहरण कर लिया। उसे अपने साथ कार में खींच लिया।

गैंगरेप कर युवती को पीटा

उसके बाद आरोपी कार दौड़ा कर वहां से तेजी से निकल गए। देर रात तीनों ने बिछीवाड़ा इलाके में एक सरकारी स्कूल में युवती के साथ गैंगरेप किया और उसे बुरी तरह पीटा। उसके बाद उसे सुनसान इलाके में फेंक कर तीनों फरार हो गए। देर रात पुलिस और परिवार के लोगों ने लड़की को तलाशा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद उसके पर्चा बयान के आधार पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज सवेरे लड़की का मेडिकल कराया है। वह कुछ घंटे अस्पताल में भर्ती रही है। इस घटना के बाद से वह सदमे में है। पुलिस ने कार सवार तीन में से दो लड़कों की पहचान करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : पति के सोने के बाद भी पत्नी आधी रात तक करती थी वो काम, पति की सेहत होने लगी खराब

2 दिन पहले विवाहित से गैंगरेप

उल्लेखनीय है 2 दिन पहले राजस्थान के गंगापुर सिटी इलाके में 30 साल की एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप किया गया। बाइक सवार दो आरोपी उसे उठाकर जंगल में ले गए थे। उन्होंने उसे शराब पिलाई और उसके बाद पूरी रात उससे गैंगरेप किया। उसकी हालत इतनी खराब हो गई की सवेरा होने से पहले उसकी मौत हो गई। गैंगरेप और हत्या की इस घटना के बाद आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम को नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार, जानिये हाईकोर्ट का आदेश