पूरे देश में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। ईद के मौके पर मुसलमान परिवार अपनों को मीठी सेवइयां खिलाकर बधाई देते हैं। लेकिन राजस्थान की रजिया बानों कुछ इस तरह सेवइयां बनाती है कि उनकी सेवइयों की डिमांड पूरी दुनिया भर में होती है।

उदयपुर (राजस्थान). देश भर में आज ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरे विश्व में आज मुस्लिम घरों में मीठी सेवइयां बनाई जाएगी। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि राजस्थान में एक जगह ऐसी भी सेवइयां तैयार होती है जिस की डिमांड केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ही है इतना ही नहीं इस सेवइयां को तैयार करने वाली एक महिला है। जो रोज केवल 3 घंटे के लिए यह काम करती है। उसके परिवार के भी बाकी लोग इसी काम को करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुबई से लेकर कुवैत और ईरान तक जाती हैं सेवाइयां

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर की रहने वाली रजिया बानो की सेवइयां की। रजिया बानो अपनी बेटी के साथ मिलकर सेवइयां बनाती है। केवल उदयपुर में ही करीब 10 हजार लोग इनसे सेवइयां खरीदते हैं। और इन्हें अफगानिस्तान जैसे देशों पर भी जाते हैं। सेवइयां रजिया बानो अपने हाथों से तैयार करती है। जिसमें मैदा की बजाय सूजी ज्यादा काम में ली जाती है। इसके बाद 8- 10 घंटे सेवई बनाने के लिए उस पेस्ट को गूथकर रखा जाता है।

सेवइयां से पूरे विश्व में अलग ही पहचान बन चुकी है रजिया बानों

रजिया बानो ने बताया कि एक बार में करीब 10 से 12 किलो सेवइयां तैयार होती है। 1 किलो सेवइयां को वह करीब ढाई सौ रुपए में बेचती है। वही रजिया बानो की सेवइयां इसलिए भी सबसे अलग है की उनकी सेवइयां को कितना ही क्यों उबाल लो वह आटे जैसी नहीं होती हमेशा बिल्कुल खुली ही रहती है। रजिया बानो के मुताबिक के रमजान के करीब डेढ़ महीने पहले से उनके पास सेवइयां के लिए आर्डर आना शुरू हो गए थे। खासकर अरब देशों में रहने वाले लोग जिले कुवैत कजाकिस्तान ईरान और सऊदी अरब जैसे देश शामिल है। इस साल की शुरुआत करीब 22 साल पहले रजिया बानो ने अपने पति के निधन होने के बाद परिवार को पालने के लिए किया था। लेकिन अब इस काम की वजह से रजिया बानो की पूरे विश्व में अलग ही पहचान बन चुकी है।