MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • पूजा एक चिंगारी और बुझ गई सियासत की मशाल- नहीं रहीं डा. गिरिजा व्यास, जानें क्या हुआ था?

पूजा एक चिंगारी और बुझ गई सियासत की मशाल- नहीं रहीं डा. गिरिजा व्यास, जानें क्या हुआ था?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास की मौत ने चौंकाया—गणगौर पूजा के दौरान कपड़ों में अचानक लगी आग, 90% जलने के बाद तोड़ा दम।  जानें इस दुखद घटना की पूरी कहानी।

2 Min read
Surya Prakash Tripathi
Published : May 02 2025, 06:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
कांग्रेस की दिग्गज नेता नहीं रहीं
Image Credit : social media

कांग्रेस की दिग्गज नेता नहीं रहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का 78 वर्ष की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से गंभीर रूप से जलने के कारण आईसीयू में भर्ती थीं। राजस्थान कांग्रेस में उनके निधन की खबर से गहरा शोक फैल गया है। पार्टी के बड़े नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

28
पूजा बनी हादसा – परिधान में लगी थी आग
Image Credit : social media

पूजा बनी हादसा – परिधान में लगी थी आग

31 मार्च को गणगौर पूजा के दौरान गिरिजा व्यास के परिधान में अचानक आग लग गई थी। हादसा उनके उदयपुर स्थित आवास पर हुआ। इस आग में वे 90 फीसदी से ज्यादा जल गई थीं। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः निधन हो गया।

Related Articles

Related image1
अलवर में मानवता शर्मसार: 3 माह की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत
Related image2
सुहागरात से पहले अस्पताल पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, दोनों सीरियस
38
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार
Image Credit : social media

अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार

कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के अनुसार, गिरिजा व्यास का पार्थिव शरीर गुरुवार रात उदयपुर लाया गया। शुक्रवार सुबह 10 से 12 बजे तक देवतामगरी स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

48
शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा की मिसाल
Image Credit : social media

शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा की मिसाल

डॉ. गिरिजा व्यास ने राजनीति से पहले दर्शनशास्त्र में पीएचडी की और प्रोफेसर रहीं। वे राजस्थान कांग्रेस की अध्यक्ष, महिला आयोग की चेयरपर्सन और केंद्र में मंत्री भी रहीं। उन्होंने महिला कल्याण और सामाजिक सुधार के लिए कई योजनाएं लागू कीं और अपनी पहचान एक सशक्त नेता के रूप में बनाई।

58
 राजीव गांधी की करीबी, राजनीतिक सफर मजबूत
Image Credit : social media

राजीव गांधी की करीबी, राजनीतिक सफर मजबूत

व्यास को राजीव गांधी की नज़दीकी नेताओं में गिना जाता था। उन्होंने कई बार संसद में कांग्रेस का नेतृत्व किया और 2018 में उदयपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालाँकि उस चुनाव में उन्हें हार मिली, लेकिन जनता के बीच उनका सम्मान हमेशा बरकरार रहा।

68
विभिन्न राजनैतिक नेताओं ने जताया शोक
Image Credit : social media

विभिन्न राजनैतिक नेताओं ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेस नेताओं ने व्यास के निधन पर गहरा शोक जताया। गहलोत ने कहा, “डॉ. गिरिजा व्यास का निधन शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।”

78
महिला अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए की थी पहल
Image Credit : social media

महिला अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए की थी पहल

डॉ. व्यास न केवल केंद्र में मंत्री रह चुकी थीं, बल्कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख जैसे अहम पदों पर भी कार्य कर चुकी थीं। उन्होंने महिला अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर कई ठोस पहल की थीं।

88
एक युग का अंत – राजस्थान की राजनीति में शून्य
Image Credit : social media

एक युग का अंत – राजस्थान की राजनीति में शून्य

नाथद्वारा में जन्मी गिरिजा व्यास के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी विचारधारा, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता ने राजस्थान की राजनीति को दशकों तक दिशा दी। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। कांग्रेस पार्टी सहित देशभर में उनकी स्मृतियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved