कर्जा चुकाने के लिए एक पिता ने अपनी ही बेटी को दरिंदों के हवाले कर दिया। वे शराब पीकर उसके साथ रोज रोज बलात्कार करते रहे। ऐसे में एक दिन परेशान होकर लड़की थाने पहुंच गई।

जयपुर. राजस्थान में एक 18 साल की लड़की के पिता ने कर्जा चुकाने के लिए लोगों के सामने बेटी को ही परोस दिया। उसके घर हर दिन कोई न कोई कर्जा लेने के लिए आता था तो वह बेटी को आगे कर देता था। ऐसे में कोई उसके साथ शराब पीकर और पिलाकर बलात्कार करता था तो कोई गोलियां देकर भी बलात्कार करता था। ऐसे में जब लड़की के सब्र की सीमा टूट गई तो वह थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 लोगों ने किया बलात्कार

18 साल की लड़की से पंद्रह लोगों ने रेप किया है। इस लिस्ट में उसके पिता का नाम भी शामिल है। अधिकतर लोग नामजद हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी गई है। आरपीएस स्तर का अफसर इसकी जांच कर रहा है। जयपुर के नजदीक स्थित कोटपूतली इलाके का यह पूरा घटनाक्रम है। इस मामले में आज पीड़िता को मेडिकल के लिए बुलाया गया है।

लड़की खुद पहुंची थाने

कोटपूतली थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर शाम 18 साल की एक युवती थाने आई और उसने बड़ा खुलासा किया। उसने कहा कि कुछ दिन पहले तक उसके साथ ये तमाम घटनाएं घटित हुई हैं। लेकिन वह बालिग नहीं थी इस कारण थाने नहीं आ सकी और सब सहती रही।

बेटी से कहा जैसा बोलूं वैसा करना

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसक पिता ने उसे धमकाया कि मेरे उपर काफी कर्जा हो गया है, अगर मैं जैसा कहूंगा और वैसा करोगी तो मेरा कर्जा उतर जाएगा। बेटी ने हां भर दी थी उसी रात एक बुजुर्ग को घर बुलाया गया। बेटी को जबरन शराब पिलाई गई और फिर बुजुर्ग ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता वहीं मौजूद थे और शराब पी रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों में लगातार यौन शोषण हुआ। कई लोग तो कई बार आए और कई बार मुझे उनके साथ भेजा गया। पीड़िता ने अपने पिता पर भी रेप करने के आरोप लगाए हैं।

मामले की जांच शुरू

डीएसपी मदन जैफ ने कहा कि हम केस की जांच कर रहे हैं। मामला कुछ दिन पुराना है। लेकिन अब शिकायत आई है। अधिकतर आरोपी नामजद हैं। आज मेडिकल कराया जाएगा उसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।