राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा कल तक लाल डायरी विधानसभा में उछालकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जेल पहुंचने की धमकी दे रहे थे। लेकिन आज नीमकाथाना में वही गुढ़ा गहलोत के स्वगात में खड़े नजर आए।

नीमकाथाना. राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ तगड़ी बयानबाजी करके चर्चा में आए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड़ा आज फिर चर्चा में है । राजेंद्र गुड़ा आज नीमकाथाना जिले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करने पहुंच गए। वहां पर मौजूद विधायको और अन्य लोगों का भी उन्होंने स्वागत और अभिनंदन किया। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का वे स्वागत नहीं कर सके, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में काफी देरी से पहुंचे। राजेंद्र गुड़ा वहां रुके लेकिन उसके बाद वहां से चले गए ।‌

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुढ़ा ने सीएम गहलोत को जेल भेजने की दी थी धमकी

राजेंद्र गुड़ा वही पूर्व मंत्री हैं जिन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ तगड़ी बयान बाजी की थी। गुढ़ा यहां तक कहा था कि अगर मैं लाल डायरी के पन्ने खोल दिए तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जेल भी जा सकते हैं। लगातार बयान बाजी और अनुशासनहीनता के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें निलंबित कर दिया था और उनसे उनका पद छीन लिया था।

इस वजह से गहलोत का स्वागत तो बनता है

आज जब राजेंद्र गुड़ा कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मैं जनता की 50 साल पुरानी मांग को पूरा किया है। नीम का थाना को जिला बना दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत तो बनता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यहां तक कहा कि वह कांग्रेस के विधायक है इसलिए यहां पहुंचे हैं , हालांकि इसके बाद वह मीडिया से दूरी बनाते हुए नजर आए।

लाल डायरी से राजस्थान सरकार में मचाया था हड़कंप

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपनी तथा कथित लाल डायरी से हमला बोलने वाले राजेंद्र गुड़ा अब मीडिया में नहीं है, ना ही उनके लाल डायरी के पन्ने खुल सके हैं, लेकिन अपनी अनुशासनहीनता और बयान बाजी के कारण वह मंत्री का मंत्री का पद जरूर गवा बैठे हैं। अब उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं यह भी कहना मुश्किल होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें-'सीएम गहलोत जिंदाबाद, गृहमंत्री मुर्दाबाद'...कांग्रेस विधायक कुंदनपुरा ने आखिर क्यों लगाए ये पोस्टर