राजस्थान सरकार में मंत्री परिषद से बर्खास्त किए गए उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोल रहे हैं। अब उन्होंने ऐलान किया है कि वह लाल डायरी खोलेंगे...जिसमें कई बड़े राज हैं। 

जयपुर. राजस्थान में बीते 2 दिनों से मंत्री पद से बर्खास्त किए राजेंद्र सिंह गुढ़ा का नाम चर्चा में बना हुआ है। जिन्होंने मणिपुर मामले को लेकर अपनी ही सरकार पर विधानसभा में बयान दिया कि मणिपुर मामले में बात करने से पहले एक बार हमें खुद के गिरेबान में भी झांक कर देख लेना चाहिए.....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जुबां पर केवल एक ही बात...लाल डायरी में ऐसा क्या था

इस बयान के बाद राजस्थान में मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा कई बार अपने कार्यकर्ताओं को मीडिया से रूबरू हुए। अपनी बातचीत में उन्होंने कई बार एक लाल डायरी का जिक्र किया। हालांकि मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने यह भी कहा कि वह डायरी उन्होंने जला दी। लेकिन सोमवार को विधानसभा में कई राज खोलने वाले हैं। ऐसे में अब राजस्थान में आज हर जुबां पर केवल एक ही बात है कि आखिर उस लाल डायरी में ऐसा था क्या।

लाल डायरी में करोड़ों रुपए का एक-एक सबूत

आपको बता दें कि 15 मई 2023 को जब सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार की खिलाफत में सभा की तो उस दौरान राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी उसमें शामिल हुए। जिसमें गुढ़ा ने बयान दिया कि भाजपा के खाली हेलीकॉप्टर क्यों लौटाए वह कौन सी जादूगरी थी। मेरे पास उनका हिसाब और सबूत है। भाजपा विधायकों को खरीदने का और उसके साथ ही करोड़ों रुपए का एक-एक सबूत। किस-किस भाजपा विधायक को कितने पैसे दिए मेरे पास पुख्ता सबूत है।

अपनी ही गहलोत सरकार के खिलाफ बोल चर्चा में आए गुढ़ा

आपको बता दें कि मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा दो बार बहुजन समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े लेकिन दोनों बार ही कांग्रेस में शामिल हो गए। पर उन्हें पार्टी में शामिल होने के बाद सैनिक कल्याण मंत्री बना दिया गया। लेकिन वह लगातार ही अपनी सरकार का विरोध करते आए। कभी सरकार को भ्रष्ट तो कभी युवाओं के सपने तोड़ने वाली सरकार बताया।

गहलोत सरकार ने गुढ़ा को मंत्री पद से किया है बर्खास्त

वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो कांग्रेस ने गुढ़ा को पार्टी से बर्खास्त इसलिए भी किया है क्योंकि मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा आलाकमान के आदेशों के बावजूद भी अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसके पहले बीते दिनों उन्होंने असद्दुदीन ओवैसी से भी लंबी मुलाकात की थी। ऐसे में अटकल यह भी लगाई जा रही है कि वह उनकी तरफ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-एक बयान राजेंद्र गुढ़ा को पड़ा इतना महंगा, कांग्रेस तो दूर अब BSP भी नहीं देगी टिकट, 5 विधायकों को भी बाय-बाय