जोधपुर में एक युवती ने चचेरे भाई के साथ नहर में कूदकर जान दे दी। युवती का चचेरे भाई के साथ प्रेम संबंध था। तीन महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी। 

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक ही परिवार के जवान युवक और युवती की मौत से घर में कोहराम मचा है। परिवार को परिवार की बदनामी की भी चिंता सता रही है। कारण भी हैरान कर देने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोधपुर जिले के चामू थाना इलाके में एक ही परिवार के युवक और युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती की शादी अभी 3 महीने पहले ही हुई थी। वह हाल ही में अपने पीहर आई थी। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

चचेरे भाई के साथ था प्रेम प्रसंग 
20 साल की कविता और 26 साल का उसका चचेरा भाई हीराराम एक दूसरे को पसंद करते थे। 3 महीने पहले ही कविता की शादी हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले वह अपने पीहर बालेसर आई थी। सोमवार को उसका पति उसे वापस लेने आया था।

घर छोड़कर बाइक पर भाग निकले
सोमवार रात वह पति से बोली कि वह कुछ देर में आती आप तक सो जाइए। रात में हरीराम और उसका भाई तगाराम दोनों बाइक से कविता को लेने आए। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर से गुजरने वाली नहर के पास तीनों रुके। उसके बाद हीराराम ने तगाराम को कहा कि वह और कविता साथ नहीं रह सकते। इसलिए दोनों जान देने जा रहे हैं।

पकड़े जाने से डर से चुप बैठ गया युवक का भाई 
तगाराम में उन्हें समझाया लेकिन दोनों नहीं माने और अचानक तेज बहाव वाली गहरी नहर में छलांग लगा दी। तगाराम दोनों को बचा भी नहीं सका और पकड़े जाने के डर से शांत बैठ गया। दो दिन तक तगाराम बचता रहा, लेकिन आज जब पुलिस को नहर से लाश मिली तो तगाराम को हिरासत में सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया। परिवार में एक साथ दो सुसाइड से कोहराम मचा हुआ है।