राजस्थान सरकार किसानों को थ्रेसर मशीन खरीदने पर दे रही है सब्सिडी! SC/ST और महिलाओं को 50% तक, अन्य को 40% तक अनुदान मिलेगा। जानिए कैसे करें आवेदन!

जयपुर. राजस्थान में लोग पारंपरिक ही नहीं बल्कि आधुनिक तरीके से भी खेती करते हैं। खेती करना तो आसान है लेकिन सबसे मुश्किल काम होता है तो वह होता है फसल कटाई का। कई बार फसल की कटाई के लिए मजदूर तक नहीं मिलते। ऐसे में किसानों को कटाई के लिए थ्रेसर मशीन बुलानी पड़ती है। जिसके बदले उन्हें किराया भी काफी देना पड़ता है। लेकिन अब सरकार फसल की कटाई के लिए किसानों को राहत देने जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला किसानों को पुरुष किसानों से ज्यादा फायदा

अब किसान यदि खुद की थ्रेसर मशीन खरीदते हैं तो सरकार उनको पैसों की मदद करेगी। सरकार मल्टी क्रोप थ्रेशर मशीन पर एससी एसटी/लघु/सीमांत और महिला किसानों को 50% तक अनुदान देगी। जबकि अन्य किसानों को 40% तक का अनुदान मिलेगा।

सरकार की इस स्कीम से किसानों का होगा फायदा

सरकार के द्वारा थ्रेसर मशीन पर अनुदान योजना शुरू की गई है। जिसके जरिए किसान अपनी खेती की कटाई का काम आसानी से कर सके। मशीन के जरिए फसल की कटाई का काम भी कुछ ही घंटे में पूरा हो जाएगा।

किसान को 3 साल में एक बार अनुदान मिलेगा

हालांकि यदि दूसरे राज्य का किसान राजस्थान में आकर खेती करता है तो वह यह अनुदान नहीं ले सकता क्योंकि इस योजना में पात्र केवल राजस्थान का किसान है। यदि कोई सरकार से अनुदान लेना चाहता है तो उसे अपने खेती की जमीन सहित तमाम रिकॉर्ड दस्तावेज के तौर पर पेश करने होंगे। किसान को 3 साल में एक बार अनुदान मिलेगा।

योजना के फायदे के लिए चाहिए यह जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के बाद इसमें विभाग के द्वारा भौतिक जांच भी की जाएगी। जिसमें जन आधार कार्ड, जमाबंदी नकल, किसानों का प्रमाण पत्र, ट्रैक्टर की आरसी सहित अन्य डॉक्यूमेंट देखे जाएंगे। इसके बाद बैंक अकाउंट के जरिए अनुदान राशि किसान के खाते में आएगी।