राजस्थान में बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गंगानगर जिले में एक सरकारी टीचर ने क्लास में ही छात्रा के साथ गलत हरकत की। मासूम को खून से लहूलुहान कर दिया।

जयपुर. राजस्थान में सरकारी शिक्षकों के द्वारा छात्राओं पर गंदी नजर रखने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सरकार गंभीर सजा दे रही है लेकिन उसके बाद भी हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। इसी तरह का एक और बेहद हैरान करने वाला मामला राजस्थान के गंगानगर जिले से सामने आया है। पुलिस अब शिक्षक को तलाश कर रही है। उसके खिलाफ बच्ची के पिता ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। घटना गंगानगर जिले की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीचर बच्ची के प्राईवेट पार्ट को करता रहा टच

पुलिस ने बताया कि पदमपुर कस्बे में स्थित एक सरकारी स्कूल में 11 साल की बच्ची छटवीं क्लास में पढ़ती है। इसी स्कूल के एक शिक्षक वीरेन्द्र सिंह कल दोपहर बच्ची को अकेला पाकर पकड़ लिया। वह कई दिनों से बच्ची को गलत जगहों पर छू भी रहा था। बच्ची ने अपने माता पिता को भी इसकी जानकारी दी थी। कल वीरेन्द्र सिंह ने हदें पार कर डाली।

गंगानगर पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

वीरेन्द्र सिंह स्कूल में था। स्कूल पूरा होने के बाद बच्ची जाने लगी तो उसने बच्ची को रोक लिया। दरवाजा बंद कर बच्ची को अपनी ओर खींच लिया। उसके होठ काट लिए। खून बहने लगा तो बच्ची जोर से चिल्लाई, वीरेन्द्र सिंह भाग गया। बाद में बच्ची घर पहुंची। देर शाम इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।