चेन्नई-जोधपुर एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में दूल्हे की चाकू मारकर हत्या। शादी की खुशियां मातम में बदलीं। राजनेताओं ने न्याय का दिलाया भरोसा।

जोधपुर. महाराष्ट्र के नंदुरबार में चेन्नई-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सीट की बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करना शुरू हो गए। इसी बीच कुछ लोगों ने चाकू से एक युवक पर हमला कर दिया। जिसमें राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले सुमेर सिंह की मौत हो गई और पर्वत सिंह घायल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन भाइयों के साथ चेन्नई-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जोधपुर आ रहा था

दरअसल सुमेर सिंह चेन्नई में मिठाई बनाने का काम करता था। जो अपने तीन भाइयों के साथ चेन्नई-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जोधपुर आ रहा था। इसी दौरान लोकल कोच में बैठने की सीट को लेकर उनका विवाद हुआ। जिसके बाद बदमाशों ने सुमेर पर चाकू से हमला बोल दिया।

मुंबई में राजस्थान के प्रवासियों ने गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद सुमेर को हॉस्पिटल तो लेकर गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुंबई में राजस्थान के प्रवासियों ने गिरफ्तारी की मांग की। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने भी इस मामले में महाराष्ट्र के स्थानीय प्रशासन से बातचीत करके पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।

20 फरवरी को शादी थी

बता दें कि सुमेर पिछले कई सालों से चेन्नई में रहकर मिठाई बनाने का काम करता था। अब 20 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। शादी के लिए वह करीब एक महीने की छुट्टी लेकर गांव आ रहा था। लेकिन अब जिस बेटे के घर आने का इंतजार परिवार कर रहा था उसकी लाश कफन में घर पर आएगी।