राजस्थान के हनुमानगढ़ में 30 वर्षीय सरोज नाम की महिला ने थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। लिव-इन पार्टनर संजय के धोखे से आहत सरोज की हालत गंभीर है, वह 80% झुलस चुकी है। इसके बावजूद, सरोज ने पुलिस से संजय के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की गुजारिश की।

हनुमानगढ़. खबर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से है। जहां संगरिया थाना पुलिस ने 30 साल की सरोज नाम की लड़की को 80 फ़ीसदी झुलस जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।‌ उसकी हालत बेहद गंभीर है और बचने की संभावना ना के बराबर है। क्योंकि खुद युवती ने थाने के बाहर ही खुद को आग लगा ली थी। वजह उसके प्रेमी ने उसे धोख दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिव इन पार्टनर कर गया गद्दारी

थाने के पुलिसकर्मी कैलाश मीणा ने बताया कि रतनपुर गांव में रहने वाली सरोज आज दोपहर में थाने आई थी।‌ उसने बताया उसका लिव इन पार्टनर संजय कई दिनों से गायब है।‌ वह संजय के साथ ही रतनपुर में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। 5-6 दिन पहले संजय बाजार जाने की कह कर गया था और वापस नहीं लौटा । संजय के बारे में मिसिंग रिपोर्ट देने के लिए ही सरोज पुलिस थाने आई थी ।

शादीशुदा होने के बाद करता था कुंवारे का नाटक

पुलिस ने उसकी बातचीत सुनी और संजय का नंबर लिया । उसे थाने से फोन किया गया तो उसने न फोन उठा लिया ।‌पुलिस ने उसे थाने बुलाया । उससे पूछताछ की तो पता चला वह पहले से शादीशुदा है और अपनी पत्नी के पास चला गया था ।‌इस बारे में सरोज को कोई जानकारी नहीं थी । पुलिसकर्मी और संजय की बातचीत के दौरान सरोज थाने से बाहर गई और वहां खड़े अपने स्कूटर की डिक्की में से उसने 2 लीटर पेट्रोल से भरी हुई बोतल निकाली। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने बोतल खुद के ऊपर खाली कर ली और लाइटर से खुद को आग लगा ली ।

धोखा देने के बाद भी उसने प्रेमी को बचा लिया

चीख पुकार मचने पर पुलिसकर्मी बाहर दौड़े और जैसे तैसे आग को काबू किया । सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है । सब इंस्पेक्टर कैलाश ने बताया संजय जब थाने आया और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो सरोज ने ही उसे बचाया। उसने कहा वह संजय पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है, बल्कि उसके साथ रहना चाहती है । सरोज के पति की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। उसके 10 साल की एक बेटी है।

यह भी पढ़ें-मोहब्बत का खौफनाक अंत: अंगूठे काटे-हड्डियां तोड़ी-आंखें फोड़कर प्राइवेट पार्ट काटा