यूरोप के बीच पर बिकनी गर्ल्स के बीच में जाकर घागरा और लूगड़ी में डांस करने वाली राजस्थान के दौसा में रहनी वाली धोली मीणा फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने जब होली उत्सव में घाघरा पहरकर डांस किया तो हर कोई ठिठक गया। 

जयपुर. राजस्थान की नहीं बल्कि पूरे देश में हिंदी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजस्थान के धौलपुर इलाके का पहनावा पहने हुए महिला माल्टा में डांस करते हुए दिखाई दे रही है। राजस्थानी गाने पर हो रहे इस डांस में महिला के साथ कुछ भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने चेहरे पर गुलाल भी लगाया हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिकनी गर्ल्स के बीच घाघरा लुगड़ी पहनकर किया था कमाल

यह महिला राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली धोली मीणा है। जो पहले माल्टा में बिकनी गर्ल्स के बीच घाघरा लुगड़ी पहनकर वायरल हुई थी। अब हाल ही में धोली ने माल्टा में एक होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें धोली ने विदेश में रहने वाले अपने दोस्तों को और प्रवासी भारतीयों को इनवाइट किया था। सभी ने स्नेह मिलन समारोह में जमकर डांस किया और राजस्थानी भोजन का भी लुत्फ उठाया।

विदेश में रहकर पहनती हैं राजस्थानी पहनावा

आपको बता दें कि धोली मीणा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी लोकेश मीणा की पत्नी है। जो बीते कई सालों से अपने पति के साथ मायके में ही रह रही है। विदेश में रहने के बाद भी धोली राजस्थानी कपड़े ही पहनती है। इतना ही नहीं चाहे बीच हो या सब्जी मार्केट धोली हमेशा राजस्थानी पहनावे में ही देखी जाती है। इसके अलावा धोली अंग्रेजों को भी राजस्थानी कल्चर से जोड़ने का काम कर रही है।

लाखों लोग हैं इस क्वीन के दीवाने

धोली के फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि उनके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं। धोली घर का नाम है। जबकि हकीकत नाम निरमा मीणा है।