राजस्थान के पाली जिले से एक ऐसी लव स्टोरी का दर्दनाक एंड हुआ है जो हर प्यार करने वाले को रूला देगी। जहां एक ही पल में कई सालों की दोस्ती, प्यार और तीन महीने की शादी का अंत हो गया।

जयपुर. राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले एक कपल ने सुसाइड़ कर लिया। शुक्रवार को दोनो की फोन पर कुछ देर के लिए बात हुई। उसके बाद पत्नी ने अपने पीहर में फांसी लगा ली। उसके परिवार ने उसके पति को फोन किया तो समय वह ट्रक चला रहा था। उसने फोन सुना और उसके बाद ट्रक को सड़क किनारे खड़े कर वहीं पर फांसी लगा ली। एक ही पल में कई सालों की दोस्ती, प्यार और तीन महीने की शादी का अंत हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन महीने पहले हुई थी शादी

दरअसल सीकर जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर जीवराज सिंह और सोनम कंवर की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनो कई महीनों से प्यार में थे और उसके बाद दोनो ने शादी कर ली थी। पाली जिले की सोजत थाना पुलिस ने बताया कि जीवराज सिंह सीकर के लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 45 साल थी। कुछ समय पहले उसकी पहली पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद वह सीकर की रहने वाली सोनम कंवर के संपर्क में आया था। दोनो कई महीनों से एक दूसरे को जानते थे और प्यार में थे।

'तुम्हारे कारण लगा रही हूं मौत के गले'

कुछ दिन पहले सोनम अपने पीहर चली गई थी और उधर जीवराज सिंह ट्रक लेकर रवाना हो गया था। वह जालोर जिले से ग्रेनाईट भरकर राज्य के बाहर जा रहा था। शुक्रवार को उसकी बात अपनी पत्नी से हुई थी, दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बाद में सोनम ने फोन काट दिया। कुछ देर के बाद सोनम के परिवार ने जीवराज को फोन मिलाया और कहा कि सोनम ने तुम्हारे कारण सुसाइड कर लिया।

आखिरी लोकेशन सर्च हुई और फंदे से लटका मिला

जीवराज यह सुनकर टूट गया और उसने अपना फोन नोट रिचेबल कर लिया। उधर सोनम की मौत की सूचना जीवराज के बड़े भाई को मिली तो उसने छोटे भाई जीवराज को फोन लगाया। लेकिन फोन बंद आया। उसने आखिरी लोकेशन सर्च की तो पता चला कि ट्रक पाली जिले में है। वहां की पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को जगह के बारे में जानकारी दी। शनिवार को पुलिस ने ट्रक तलाश लिया लेकिन ट्रक चालक फंदे पर लटका मिला।

हमे एक साथ जलाना…अकेला मत छोड़ देना

मृतक के पास सुसाइड नोट मिला, उसमें लिखा था कि मेरी सोनू मुझे छोड़कर चली गई। हमने हमेशा साथ रहने का वादा किया था। लेकिन अब हमे एक साथ जलाना। अकेला मत छोड़ देना। परिवार ने दोनो का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया है। सोनम के परिवार वालों ने जीवराज के परिवार पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।